Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पक्षी का टकराना, लैंडिंग गियर में खराबी...दक्षिण कोरिया में कैसे हुआ विमान हादसा? समझें पूरा घटनाक्रम

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 12:31 PM (IST)

    दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे में अब तक 179 लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना विमान के पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई। इस वजह से विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और फिसल गया।

    Hero Image
    दक्षिण कोरिया में विमान हादसे की असली वजह आई सामने (फोटो-एजेंसी)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया। इस हादसे में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। बताया जा रहा है 181 लोगों को ले जा रहा विमान जब मुआन एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तब ये रनवे से फिसला और दीवार से टकराया। इस हादसे के पीछे की असली वजह क्या है, इसके लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना विमान के पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई। विमान दुर्घटना को लेकर सामने आए वीडियो में विमान को दीवार से टकराने और आग की लपटों में घिरते देखा जा सकता है। आग की लपटों में घिरने से पहले विमान को रनवे से फिसलकर घिसटते हुए देखा गया। लैंडिंग गियर में खराबी आने पर पायलट बेली लैंडिंग की कोशिश कर रहे हैं।

    कैसे हुआ विमान हादसा?

    हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया, नियमित लैंडिंग प्रयास विफल होने के बाद पायलट ने क्रैश लैंडिंग की कोशिश की। बताया जा रहा किसी पक्षी के टकराने के कारण विमान की लैंडिंग में दिक्कत हुई। जैसे ही पक्षी टकराया विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और फिसल गया।

    क्या तेज थी विमान की स्पीड?

    पूर्व पायलटों समेत सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस हादसे पर कई सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने कहा, 3 किमी से कम लंबे रनवे पर उतरते समय विमान की तेज स्पीड भी इसके पीछे की वजह हो सकती है। दूसरों ने पूछा है कि अगर यह प्लान की हुई बेली लैंडिंग थी तो रनवे के पास अग्निशामक तैनात क्यों नहीं थे। एक और सवाल है, विमान प्रक्षेपवक्र से पता चलता है कि विमान ने बेली लैंडिंग का प्रयास करने से पहले चक्कर नहीं लगाया था।

    क्या होता पक्षी का टकराना?

    ली जियोंग-ह्यून, मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ने इस मामले पर कहा- दुर्घटना का कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति के साथ पक्षी का टकराना माना जा रहा है। हालांकि, संयुक्त जांच के बाद सटीक कारण का एलान किया जाएगा।

    पक्षी का टकराना एक पक्षी और एक विमान के बीच टकराव को दर्शाता है। जो विमान उड़ान भर रहा है, या टेकऑफ या लैंडिंग रोल पर है उससे टक्कर को दर्शाता है। ज्यादातर मामलों में, पक्षी विमान की विंडस्क्रीन से टकराते हैं या इंजन में उड़ जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 179 लोगों के मारे जाने की आशंका, लैंडिंग गियर में दिक्कत के बाद रनवे पर धमाका

    comedy show banner
    comedy show banner