Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रेंच मॉडल पर आया बेल्जियम के शख्स का दिल, 800 KM साइकिल चलाकर पहुंचा 'फ्यूचर वाइफ' के घर, लेकिन मिला धोखा

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 11:08 AM (IST)

    बेल्जियम का मिशेल फ्रेंच मॉडल सोफी वौजेलाउड से शादी करने के लिए 800 किलोमीटर साइकिल चलाकर फ्रांस पहुंचा लेकिन उसे पता चला कि सोफी का पति है। मिशेल सोफी के नाम से बने एक फेक अकाउंट को फॉलो कर रहा था और उसे 30 लाख रुपये भी दिए थे। सोफी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को फेक अकाउंट से सावधान रहने को कहा है।

    Hero Image
    फ्रेंच मॉडल सोफी वौजेलाउड ने शेयर किया वीडियो। फोटो- इंस्टाग्राम/ sophievouzelaud_off

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेल्जियम का एक शख्स मशहूर फ्रेंच मॉडल का दीवाना हो गया। उसने शादी करने की ठानी और अपनी होने वाली पत्नी से मिलने 500 मील (800 किलोमीटर से ज्यादा) दूर तक साइकिल चलाकर पहुंचा। मगर, वहां जो दिखा उससे वो दंग रह गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शख्स का नाम मिशेल है, जिसका दिल फ्रेंच मॉडल सोफी वौजेलाउड पर आ गया था। सोफी से शादी करने के लिए मिशेल बेल्जियम से फ्रांस साइकिल से आया। 500 मील का सफर तय करके जब मिशेल सोफी के दरवाजे पर पहुंचा तो दरवाजा उसकी पंसदीदा मॉडल ने नहीं बल्कि उसके पति ने खोला, जिसे देखकर वो हैरान रह गया।

    यह भी पढ़ें- खुद दी मौत को दावत? मेटल चेन पहन MRI रूम में घुसा शख्स, मशीन ने खींचकर तोड़ दी हड्डी पसली

    असली पति से हुआ सामना

    फॉक्स न्यूज के अनुसार, मिशेल ने दरवाजा खटखटाया तो सोफी के पति फैबियन बुटामाइन ने गेट खोला। पूछने पर मिशेल ने बताया कि "मैं सोफी का होने वाला पति (Future Husband) हूं, लेकिन आप कौन हैं और सोफी के घर में क्या कर रहे हैं?" इसपर फैबियन ने कहा, मैं सोफी का करंट पति हूं।

    क्या था पूरा मामला?

    सोफी और फैबियन ने इस पूरी घटना को कैमरे में भी कैद किया और पूरी कहानी बता डाली। दरअसल मिशेल पिछले काफी समय से सोफी के नाम से बने फेक अकाउंट को फॉलो कर रहा था। वो लगातार उस फेक अकाउंट के संपर्क में था और उसे सोफी समझ रहा था। मिशेल ने बताया-

    मेरे साथ धोखा हुआ है। वो मेरी पत्नी नहीं थी। वो एक फेक अकाउंट था। मैंने उसे 35,000 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) भी दिए। उसने खुद को फ्रेंच मॉडल सोफी बताया और मुझसे शादी का वादा भी किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sophie Vouzelaud (@sophievouzelaud_off)

    सोफी ने शेयर किया वीडियो

    सोफी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फ्रेंच भाषा में अपने फैंस को आगाह किया है। उन्होंने लिखा, "इस शख्स के लिए मैं बहुत बुरा महसूस कर रही हूं। फेक अकाउंट से सावधान रहें। मैं यह वीडियो इसलिए शेयर कर रही हूं कि आपको पता चल सके यही मेरा असली अकाउंट है। अपना ध्यान रखें।"

    यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash: तो फ्यूल कटऑफ नहीं है असल वजह... प्लेन क्रैश से पहले क्या-क्या हुआ? जांच में हुआ नया खुलासा

    comedy show banner
    comedy show banner