विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव बोले- नैतिक स्पष्टता के साथ काम करे भारत

Published: Wed, 09 Jul 2025 11:45 PM (IST)

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर नैतिक ...और पढ़ें

मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों का सामना कर रहीं हसीना (फोटो: पीटीआई)
मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों का सामना कर रहीं हसीना (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में होगी सुनवाई
  2. एक मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी
  3. शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध कर रहा बांग्लादेश

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने बुधवार को भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर नैतिक स्पष्टता के साथ काम करने की अपील की।

वह बांग्लादेश में मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों का सामना कर रही हैं। बांग्लादेश ने गत दिसंबर में भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की थी। यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने इंटरनेट मीडिया पर एक बयान में कहा, 'हम अब भारत से अपील करते हैं कि वह संवेदना और नैतिक स्पष्टता के साथ काम करे।'

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में होगी सुनवाई

कहा गया कि 'बहुत लंबे समय से भारत ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश के कानूनी अनुरोध का पालन करने से इन्कार किया है।' बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में हसीना के खिलाफ एक मामले की सुनवाई गुरुवार को होने वाली है।

हिंसक छात्र आंदोलन के चलते गत वर्ष पांच अगस्त को हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार अपदस्थ हो गई थी। उस समय से हसीना भारत में रह रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'जहां दिखें गोली मार दो...', क्या बांग्लादेश में शेख हसीना ने दिए थे शूट एट साइट के ऑर्डर? पूर्व पीएम का ऑडियो मैसेज लीक