विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangladeh Violence: बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात, गाजा समर्थकों ने ढाका में मचाया तांडव

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 08 Apr 2025 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2025 07:05 PM (IST)

ढाका समेत विभिन्न शहरों में सोमवार को गाजा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कई जगहों पर ...और पढ़ें

ढाका समेत विभिन्न शहरों में सोमवार को गाजा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किए।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
ढाका समेत विभिन्न शहरों में सोमवार को गाजा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किए।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

एएनआइ, नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत विभिन्न शहरों में सोमवार को गाजा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई थी। पुलिस ने हिंसा के मामलों में 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में अब तक 49 लोग गिरफ्तार

अंतरिम सरकार के प्रेस विभाग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'इन घटनाओं के संबंध में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो मामले दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच चल रही है और इन निंदनीय कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।'

बांग्लादेश के विभिन्न शहरों में सोमवार को ये प्रदर्शन गाजा में फलस्तीनियों पर हो रहे क्रूर हमलों का विरोध करने के लिए एक वैश्विक अभियान के तहत किए गए थे। छात्रों ने कक्षाओं और परीक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। प्रदर्शनों के आयोजकों ने लोगों से इजरायली सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें: 'अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है', क्या बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? बोलीं- यूनुस ने...