Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Australia : आस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड जा रहे विमान में लगा तेज झटका, 50 यात्री घायल; एक की हालत गंभीर

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 11:30 PM (IST)

    सिडनी से ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान में सोमवार को तकनीकी समस्या आ गई। इसके कारण हजारों फीट ऊंचाई पर यात्रियों को तेज झटके महसूस हुए। जिन्होंने बेल्ट नहीं लगा रखा था वे गैलरी में गिरकर और छत से टकराकर घायल हो गए। कुछ के सिर फट गए। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को ऑकलैंड हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। उसे सैंटियागो जाना था।

    Hero Image
    सिडनी से ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान में सोमवार को तकनीकी समस्या आ गई।

    रॉयटर्स, सिडनी। सिडनी से ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान में सोमवार को तकनीकी समस्या आ गई। इसके कारण हजारों फीट ऊंचाई पर यात्रियों को तेज झटके महसूस हुए। जिन्होंने बेल्ट नहीं लगा रखा था, वे गैलरी में गिरकर और छत से टकराकर घायल हो गए। कुछ के सिर फट गए। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को ऑकलैंड हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। उसे सैंटियागो जाना था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलएटीएएम एयरलाइंस ने कहा कि 50 लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। विमान जब ऑकलैंड में उतरा तो वहां पहले से स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। घटनास्थल पर ही लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ऐसे 13 यात्री, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में चार भारतवंशी महिलाओं को किया गया सम्मानित, इन क्षेत्रों में किया है अच्छा प्रदर्शन

    यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट अचानक से नीचे गिरने लगी। कई यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। यात्री ब्रायन ने कहा कि बिना किसी घोषणा के विमान में हलचल महसूस हुई। लोग अपनी सीटों से उछल पड़े और विमान की छत से जा टकराए। कुछ गलियारों में नीचे गिर गए। एक अन्य यात्री जोकाट ने कहा कि लोगों के छत के पैनलों से टकराने के कारण कुछ पैनल टूट गए थे। कई लोगों के सिर से खून बह रहा था।

    उन्होंने कहा कि विमान में जो यात्री डाक्टर थे, उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को पट्टियां कीं। वहीं, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने जनवरी में अलास्का एयरलाइंस की 737 मैक्स के उड़ान के दौरान केबिन पैनल निकलने की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: US: 'जो बाइडन को माफी मांगनी चाहिए..' अमेरिकी छात्र की हत्या ने बढ़ाई राष्ट्रपति की मुश्किलें; ट्रंप की पार्टी ने बोला हमला