Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुतिन चार्नविराकुल बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, गांजे से क्या है कनेक्शन?

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:29 PM (IST)

    थाईलैंड में प्रधानमंत्री पद के चुनाव में अनुतिन चार्नविराकुल ने जीत दर्ज की है। भूमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन को प्रतिनिधि सभा के 492 सदस्यों में से 247 से अधिक वोट मिले। राजा महा वजीरालोंगकोर्न से नियुक्ति के बाद वे पदभार संभालेंगे। अनुतिन पैतोंगटार्न शिनावात्रा का स्थान लेंगे जिन्हें पिछले सप्ताह अदालत के आदेश के बाद पद छोड़ना पड़ा था।

    Hero Image
    अनुतिन चार्नविराकुल बने थाईलैंड के प्रधानमंत्री। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में अनुतिन चार्नविराकुल ने शुक्रवार को जीत हासिल की है। भूमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन ने प्रतिनिधि सभा के 492 सदस्यों में से 247 से अधिक वोट प्राप्त किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजा महा वजीरालोंगकोर्न से औपचारिक नियुक्ति प्राप्त करने के बाद कुछ ही दिनों में उनके पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है। वर्तमान में कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व कर रहे फू थाई ने मंगलवार को संसद को भंग करने का प्रयास किया, लेकिन राजा की प्रिवी काउंसिल ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

    शिनावात्रा की जगह लेंगे अनुतिन चार्नविराकुल

    वह पैतोंगटार्न शिनावात्रा का स्थान लेंगे। शिनावात्रा को पिछले सप्ताह अदालत के आदेश के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। यह विवाद जुलाई में एक घातक पांच-दिवसीय सशस्त्र संघर्ष में बदल गया था। अनुतिन ने पैतोंगटार्न के मंत्रिमंडल में सेवा की थी, लेकिन लीक हुए फोन काल की खबर से सार्वजनिक रूप से हंगामा मचने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी को गठबंधन सरकार से अलग कर लिया।

    अनुतिन को गांजे के गैर-अपराधीकरण के लिए सफलतापूर्वक पैरवी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    (न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- थाईलैंड की पीएम पैतोंगटार्न शिनावात्रा पद से बर्खास्त, प्रधानमंत्री की रेस में अब किस-किस का नाम?

    comedy show banner
    comedy show banner