ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर विज्ञानियों को मिला व्हेल का 2.5 करोड़ साल पुरा जीवाश्म, पोकेमॉन से मिलती है शक्ल
ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर खोजा गया 2.5 करोड़ साल पुराना जीवाश्म व्हेल की एक नई प्रजाति जैनजुसेटस डुलार्डी की पहचान करने में मददगार है। वैज्ञानिकों के अनुसार पोकेमॉन जैसे दिखने वाले इस किशोर जीवाश्म की आंखें टेनिस बॉल के आकार की थीं और थूथन शार्क जैसा था। यह खोज व्हेल के प्रारंभिक विकास पर प्रकाश डालती है और आस्ट्रेलिया में पहचानी गई पहली स्तनधारी प्रजाति है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर 2.5 करोड़ साल पुराने जीवाश्म की आकस्मिक खोज ने जीवाश्म विज्ञानियों को एक दुर्लभ, पूरी तरह से नई प्रजाति की पहचान में मदद की है जो व्हेल के विकास के रहस्यों को उजागर कर सकती है। जैनजुसेटस डुलार्डी नामक यह नई प्रजाति व्हेल के प्रारंभिक विकास पर प्रकाश डालती है।
विज्ञानियों ने कहा कि इसकी शक्ल कार्टून कैरेक्टर पोकेमॉन की तरह लगती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह किशोर जीवाश्म इतना छोटा था कि एक बिस्तर में समा सकता था। इसकी आंखें टेनिस बाल के आकार जितनी उभरी हुई थीं। इसका थूथन शार्क जैसा था और दांत नुकीले थे, जिससे पता चलता है कि यह अपनी भ्रामक प्यारी उपस्थिति के बावजूद भयंकर शिकारी थी।
यह व्हेल, सील और पोकेमॉन के बीच अजीब तरह का मिश्रण जैसा है। कान की हड्डियों और दांतों सहित आंशिक खोपड़ी 2019 में विक्टोरिया के जान जुक बीच पर खोजी गई थी, जो प्रारंभिक व्हेल के अध्ययन के लिए एक प्रमुख स्थल है।
जानजुसेटस डुलार्डी ओलिगोसीन युग (3.4-2.3 करोड़ वर्ष पूर्व) के प्रारंभिक व्हेल के स्तनधारी समूह से संबंधित है और इस समूह में पहचानी गई केवल चौथी प्रजाति है। यह खोज 2006 के बाद से आस्ट्रेलिया में पहचानी गई पहली स्तनधारी प्रजाति है।
माना जाता है कि ये छोटे शिकारी, जिनकी लंबाई तीन मीटर तक होती थी, उस वंश की प्रारंभिक शाखा थे जिससे आज की महान बेलीन व्हेल, जैसे कि हम्पबैक, ब्लूज और ¨मक विकसित हुईं। लेकिन शक्तिशाली जबड़ों वाले ये पूर्वज किसी भी आधुनिक प्रजाति से बिल्कुल अलग दिखते होंगे।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- Longest Living Creatures: इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं दुनिया के ये '5 जीव', जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।