Move to Jagran APP

Longest Living Creatures: इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं दुनिया के ये '5 जीव', जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दुनिया में ऐसे कई राज दफ्न हैं जिन्हें जानने की कोशिशों में अभी भी इंसान जुटा हुआ है। इन दिलचस्प बातों में से एक पहलु उम्र का भी है जिसके बारे में हम आपको यहां कुछ खास चीजें बताएंगे। एक ओर जहां इंसान की औसत उम्र लगभग 70 साल है वहीं धरती पर कुछ जीव ऐसे हैं जो 15000 साल तक जीते हैं। आइए जान लीजिए इनके बारे में।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Published: Fri, 01 Mar 2024 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2024 08:00 PM (IST)
दुनिया के इन 5 जीवों की उम्र जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Longest Living Creatures: यह दुनिया कई दिलचस्प चीजों से भरी हुई है। इन्हीं में से एक फैक्टर है उम्र। इंसानों की उम्र का तो अंदाजा आपको होगा ही, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया में कुछ जीव ऐसे हैं, जो इंसानों से कई गुना ज्यादा जीते हैं। जी हां, इनमें से कुछ की उम्र तो 15000 साल से भी ऊपर है। आइए आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही क्रिएचर्स के बारे में बताते हैं, जिनकी उम्र जानकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी।

loksabha election banner

बोहेड व्हेल (Bowhead Whale)

दुनिया के हैरतअंगेज जीवों की लिस्ट में बोहेड व्हेल भी एक है। नेशनल ओशियानिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक इनकी उम्र यह 200 साल से भी ज्यादा जी सकती हैं। मुख्य रूप से इन्हें आर्कटिक और उप-आर्कटिक सागरों में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें- सउदी में है दुनिया की सबसे ऊंची घड़ी, इसकी अन्य खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark)

यह शार्क की उन प्रजातियों में से है, जो 7 से माइनस 22 डिग्री तक आर्कटिक जलवायु में रह सकती हैं। इनकी उम्र करीब 150 से 200 साल तक रहती है, वहीं इनमें से एक की उम्र 392 वर्ष भी रह चुकी है।

गैलापागोस कछुआ (Galapagos Giant Tortoise)

गैलापागोस कछुआ भी अपनी लंबी उम्र के लिए काफी फेमस हैं। ये विशाल कछुए 150 से 200 साल तक जी सकते हैं। हालांकि आज इनकी संख्या गिनती की ही बची है। गैलापागोस द्वीपों पर पाए जाने वाले ये कछुए मुश्किल से मुश्किल जलवायु में भी जी सकते हैं।

रफआई रॉकफिश (Rougheye Rockfish)

गोल्डन रंग की दिखने वाली यह रफआई रॉकफिश 38 इंच तक लंबी हो सकती है। वॉशिंगटन डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ की मानें, तो इसकी उम्र 200 साल से ज्यादा ही देखी जाती है। इस मछली का पर्यावास प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया से लेकर जापान तक देखा जाता है।

अंटार्कटिक स्‍पंज (Antarctic Sponge)

अंटार्कटिक स्‍पंज एक ऐसा जीव है, जो अपनी उम्र के कारण गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा चुका है। इन्हें तेज ठंडे पानी में 200 मीटर से ज्यादा की गहराई में देखा जाता है, जहां सूरज की पोशनी पहुंचना भी मुमकिन नहीं होता है। इनकी ग्रोथ बहुत धीमी होती है, और इनकी उम्र 5000 से 15000 साल तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बोलीविया में है एक नमक का होटल, जिसका पता लगाने के लिए लोगों ने क्या किया जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Picture Courtesy: Freepik & X


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.