विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप ने मचाई भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 2000 पार

Published: Tue, 02 Sep 2025 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 04 Sep 2025 04:45 PM (IST)

उत्तरी अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। तालिबान सरकार के अनुसार 2200 लोगों ...और पढ़ें

अफगानिस्तान में भूंकप से भारी तबाही। (फाइल फोटो)
अफगानिस्तान में भूंकप से भारी तबाही। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को उत्तरी अफगानिस्तान में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, बचाव कार्य अभी भी जारी है और हजारों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 2200 से ज्यादा हो गई है।

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जब लोग सो रहे थे। इस भूकंप ने घरों को तहस-नहस कर दिया और पूरे के पूरे गांव तहस-नहस हो गए।

'बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या'

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया, "घायलों को निकाला जा रहा है, इसलिए इन आंकड़ों में काफी बदलाव हो सकता है।" उन्होंने कहा, "भूकंप के कारण कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो गईं, लेकिन उन्हें पुनः खोल दिया गया है। बाकी सड़कों को भी फिर से खोल दिया जाएगा, ताकि उन क्षेत्रों तक पहुंच संभव हो सके, जहां पहुंचना कठिन था।"

रविवार रात को आया था भयंकर भूकंप

हालांकि, अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के एक अलग और अधिक गंभीर अनुमान के अनुसार 3,251 लोग घायल हुए हैं और 8,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। रविवार देर रात कई प्रांतों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे गांव तबाह हो गए और लोग मिट्टी की ईंटों और लकड़ी से बने घरों के मलबे में फंस गए, जो झटके झेल नहीं पाए। भूकंप के बाद कई झटके भी आए।

यह भी पढ़ें- जिस अफगानिस्तान से भागने पर मजबूर हुआ था अमेरिका, कितना गरीब है वो तालिबानी देश; कैसे-कैसे करता है कमाई