Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से मृत लोगों में 90 फीसद से ज्यादा महिलाएं-बच्चे, अबतक 2000 से ज्यादा की मौत

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 10:40 PM (IST)

    पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से मारे गए लोगों में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं एवं बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के लिए अफगानिस्तान के प्रतिनिधि जैमे नडाल ने कहा कि यदि रात में भूकंप आया होता तो जेंडर निर्धारण नहीं हो पाता। दिन के समय पुरुष काम पर बाहर थे। अधिकांश पुरुष काम के लिए ईरान गए थे।

    Hero Image
    अफगानिस्तान में भूकंप से अबतक 2000 से ज्यादा की मौत (फोटो: एपी)

    एपी, इस्लामाबाद। पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से मारे गए लोगों में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं एवं बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    लापता सैकड़ों लोगों में अधिकांश महिलाएं

    हेरात में यूनिसेफ फील्ड कार्यालय के प्रमुख सिद्दिग इब्राहिम ने कहा कि सुबह जिस समय भूकंप आया उस समय महिलाएं और बच्चे घरों में होंगे। पहले झटके के समय लोगों को लगा होगा यह विस्फोट हुआ है और वे अपने घरों तरफ भागे होंगे। जेंदा जान में लापता सैकड़ों लोगों में से अधिकांश महिलाएं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Afghanistan में महिला और बच्चों पर पड़ा भूकंप का सर्वाधिक असर, UN ने की सहायता देने की घोषणा

    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के लिए अफगानिस्तान के प्रतिनिधि जैमे नडाल ने कहा कि यदि रात में भूकंप आया होता तो जेंडर निर्धारण नहीं हो पाता। दिन के समय पुरुष काम पर बाहर थे। अधिकांश पुरुष काम के लिए ईरान गए थे। महिलाएं घर पर बच्चों की देखभाल कर रही थीं। भूकंप के कारण वे मलबे में दब गईं।

    तालिबान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप की वजह से हेरात प्रांत में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र जेंदा जान जिले में था जहां 1,294 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,688 लोग घायल हुए।

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत