विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेख हसीना के खिलाफ क्या हैं वो 5 गंभीर आरोप? जिसपर कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत

Published: Mon, 17 Nov 2025 10:08 AM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2025 03:05 PM (IST)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दोषी बताते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना। फाइल फोटो

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना। फाइल फोटो

HighLights

  1. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर ICT का फैसला।

  2. कोर्ट ने शेख हसीना को दोषी बताते हुए फांसी की सजा सुनाई।

  3. ICT के फैसले के बाद बांग्लादेश की राजधानी में हाई अलर्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 16 महीनों के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश एक बार फिर सूर्खियों में है। 5 अगस्त 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गईं थीं। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसपर सुनवाई जारी थी। वहीं, अब बांग्लादेश की अदालत ने शेख हसीना को सभी मामलों में दोषी मानते हुए मौत की सजा देने का फैसला सुनाया है।

पिछले साल हुई बांग्लादेश हिंसा के बाद शेख हसीना पर कई छात्रों की हत्या करवाने का आरोप लगा था। 12 मई को कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में भी दावा किया गया था शेख हसीना ने ही प्रदर्शनकारियों पर सख्त कदम उठाने का आदेश दिया था। वहीं, अब कोर्ट ने इन सभी आरोपों को सही माना है।

Sheikh Hasina (2)

फोटो- रायटर्स

शेख हसीना पर क्या हैं आरोप?

  1. बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) में मामले दर्ज थे। पहला उनपर विपक्षी नेताओं को जबरन गायब करवाने का आरोप है।
  2. दूसरा शेख हसीना पर हिंसा के दौरान हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। 12 मई 2025 को आई जांच रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि शेख हसीना ने हत्याओं के आदेश दिए थे, जिसके कारण हिंसा और भी ज्यादा भड़क गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चे समेत 1400 लोगों की हत्या कर दी गई और 25000 के आसपास लोग घायल हुए थे।
  3. शेख हसीना, अभियुक्त असदुज्जमां खान कमाल और चौधरी अब्दुल्ला अल पर बिना किसी उकसावे के बेगम रोकैया विश्वविद्यालय के छात्र अबू सईद की हत्या करवाने का आरोप है।
  4. पूर्व पीएम पर ढाका के चंखर पुल में 6 लोगों की हत्या का भी आरोप लगाया गया है।
  5. मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम का कहना है कि शेख हसीना के खिलाफ 5 आरोपों में 13 लोगों की हत्या का आरोप है। ढाका छोड़ने से पहले अशुलिया में 5 लोगों की गोली मारकर हत्याकर उनके शवों को जला दिया गया और एक व्यक्ति को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया गया था।

Bangladesh Violence (2)

फोटो- पीटीआई

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगहों पर कॉकटेल ब्लास्ट हुआ है। आवामी लीग के समर्थक भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। पूरे बांग्लादेश में बंद का अह्वान किया गया है। वहीं, पुलिस और सुरक्षाबल भी हाई अलर्ट पर हैं।

बीती रात ढाका में कई जगहों पर आगजनी, कॉकटेल ब्लास्ट, बसों में आग और मशाल जुलूस जैसी घटनाएं देखने को मिली हैं। इसके कारण लोग दहशत में आ गए हैं। अब आलम यह है कि हालातों पर काबू पाने के लिए ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया है।

Bangladesh Violence (1)

फोटो- रायटर्स

ढाका में कहां-कहां हुए कॉकटेल विस्फोट?

रविवार की रात 9 बजे सेंट्रल रोड पर स्थित पर्यावरण, वन और जलवायु परिवहन मंत्री की सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन के घर के सामने 2 कॉकटेल धमाके हुए। वहीं, रात 9:30 बजे बांग्ला मोटर क्षेत्र में कॉकटेल विस्फोट हुआ। इसके बाद ढाका में तितुमिर कॉलेज और अमताली चौराहे के सामने 2 कॉकटेल विस्फोट हुए। इस दौरान एक बस में भी आग लगा दी गई।

यह भी पढ़ें- शेख हसीना पर ICT के फैसले से पहले ढाका में बम ब्लास्ट, हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश