Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sudan Border Dispute: सूडान और दक्षिण सूडान के बीच नहीं थम रहा सीमा विवाद, दो गुटों के बीच हुई झड़प में 40 लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 04:19 PM (IST)

    सूडान और दक्षिण सूडान की सीमा पर एक बार फिर से दो गुटों बीच झड़प हुई है जिसमें करीब 40 लोग मारे गए हैं। दो गुटों के बीच हुई झड़पों में कई नागरिकों की भी मौत हुई है । वहीं इस हिंसा से बचने के लिए सैकड़ों लोगों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के परिसर में शरण ली है ।

    Hero Image
    सूडान और दक्षिण सूडान के बीच सीमा विवाद के कारण हो रही झड़पें।

    रायटर, जुबा (सूडान)। सूडान और दक्षिण सूडान की सीमा पर एक बार फिर से दो गुटों बीच झड़प हुई है, जिसमें करीब 40 लोग मारे गए हैं। दो गुटों के बीच हुई झड़पों में कई नागरिकों की भी मौत हुई है। वहीं, इस हिंसा से बचने के लिए सैकड़ों लोगों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के परिसर में शरण ली है। समाचार एजेंसी रायटर ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों हो रही हैं झड़पें?

    मालूम हो कि अबेई क्षेत्र में डिंका जातीय समूह और प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच अक्सर इस तरह की झड़पें होती रहती है। दोनों के बीच झड़पें होने का महत्वपूर्ण कारण 'सीमा विवाद' का होना है, जहां सीमा पार से होने वाले व्यापार के कारण महत्वपूर्ण कर राजस्व एकत्र किया जाता है। दरअसल, अबेई एक तेल समृद्ध इलाका है, जिस पर दक्षिण सूडान और सूडान दोनों संयुक्त रूप से प्रशासित करते हैं। वहीं, अब दोनों ने इस विवादित क्षेत्र पर अपना दावा किया है, जिसके कारण लगातार यहां झड़पें हो रही हैं।  

    मारे गए 18 लोग

    वहीं, क्षेत्र के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने कहा कि इस इलाके में 2 और 3 फरवरी को भी झड़पें देखने को मिली थी। इस दौरान कुल 19 नागरिकों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान कुछ लोगों ने कई बाजारों में आग लगा दी और संपत्ति भी लूट ली थी। कोट ने बताया कि रविवार को हुए अलग-अलग हमलों में करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें तीन बच्चे और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय चिकित्सा सहायता संगठन के लिए काम करने वाला एक स्थानीय सदस्य शामिल है।  

    पहले भी हुई थी झड़पें

    मालूम हो कि इस में यह पहले झड़प नहीं है। जनवरी में इसी इलाके में बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि जबकि 64 लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में एक संयुक्त राष्ट्र का शांतिदूत भी शामिल था। 

    यह भी पढ़ेंः Sudan: सूडान के अबेई में बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प, 52 लोगों की मौत; 64 घायल