Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sudan: सूडान के अबेई में बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प, 52 लोगों की मौत; 64 घायल

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 04:12 AM (IST)

    सूडान के अबेई में बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में 52 लोगों की मौत हो गई जबकि 64 लोग घायल हो गए। अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने कहा कि शनिवार शाम को कुछ बंदूकधारियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि हमला किस उद्देश्य के लिए किया गया था अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    Hero Image
    सूडान के अबेई में बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में 52 लोगों की मौत और 64 घायल।प्रतीकात्मक फोटो।

    एपी, जुबा (सूडान)। सूडान के अबेई में बंदूकधारियों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में 52 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक संयुक्त राष्ट्र का शांतिदूत भी शामिल है। समाचार एजेंसी एपी ने एक क्षेत्रीय अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंसा का जड़ है भूमि विवादः कोच

    अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने कहा कि शनिवार शाम को कुछ बंदूकधारियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि, हमला किस उद्देश्य के लिए किया गया था अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने संदेह जताया कि यह हमला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ हो सकता है।  

    हथियारों से लैश थे युवक

    कोच ने कहा कि इस हिंसा में शामिल हमलावर नुएर जनजाति के थे और हथियारों से लैश थे। उन्होंने बताया कि ये भी हथियारबंद युवा पिछले साल अपने क्षेत्रों में बाढ़ के कारण वार्रप राज्य में चले गए थे। मालूम हो कि इस क्षेत्र में जातीय हिंसा होती रहती है। पड़ोसी वार्रप राज्य के ट्विक डिंका आदिवासी सीमा पर अनीत क्षेत्र को लेकर अबेई के नगोक डिंका के साथ भूमि विवाद में फंसे हुए हैं।