Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: 'ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपने कितनी बार...' दुबई में कैब ड्राइवर ने महिला से पूछे अश्लील सवाल

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 03:33 PM (IST)

    दुबई में एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला के साथ अभद्रता की है। महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में सुना जा सकता है कि कैब ड्राइवर लगातार महिला के साथ अभद्र बातें कर रहा है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा हमें खेद है कि आपको इससे गुजरना पड़ा। कृपया टैक्सी का उपयोग करने से बचें सावधान रहें।

    Hero Image
    दुबई में टैक्सी ड्राइवर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई में महिला के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टैक्सी ड्राइवर ने एक महिला के साथ ऐसी अभद्रतापूर्वक बातें बातें की जिससे वो पूरी तरह घबरा गईं।

    टैक्सी ड्राइवर ने महिला से पूछा कि उसने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कितनी बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। वहीं, ड्राइवर ने महिला से पूछा कि वो किस तरह की यौन क्रियाओं में शामिल होती हैं। ड्राइवर ने बदसलूकी की हद पार करते हुए महिला से पूछा कि क्या आज रात उन्होंने सेक्स नहीं किया?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    महिला ने एनएसए थॉमस नामक कैब ड्राइवर पर आरोप लगाया कि उसने कई ऐसे सवाल पूछे जिससे वो डर गई। महिला ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर naima.nsa यूजर हैंडल से शेयर किया। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। बता दें कि जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    यूजर्स ने घटना पर जताई चिंता

    एक यूजर ने लिखा, हमें खेद है कि आपको इससे गुजरना पड़ा। कृपया टैक्सी का उपयोग करने से बचें, सावधान रहें। वहीं, एक यूजर ने महिला को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार बता दिया। एक यूजर ने लिखा, "आप ही जिम्मेदार हैं। आपको पुलिस को बुलाकर रिकॉर्डिंग उन्हें दे देनी चाहिए थी। आप ही पूरी तरह से इसमें शामिल हैं।"

    इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि आपको इस घटना के खिलाफ पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। मैं दुबई में रहती हूं, मैं कई बार टैक्सी और कैब का इस्तेमाल करती हूं। मुझे कभी इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा है। इस पोस्ट को 1,700 से अधिक लाइक और लगभग 500,000 बार देखा गया है।

    यह भी पढ़ें'शी जिनपिंग के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं', ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति को मिलाया फोन; किया सीक्रेट बातचीत का खुलासा