यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Air India Plane Crash: विमान हादसे के पीड़ितों को 6 करोड़ रुपये की मदद देंगे भारतवंशी डॉक्टर, UAE से की घोषणा
संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय डॉक्टर शमशीर वायलिल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से प्रभावित मेडिकल छात्रों और ...और पढ़ें

HighLights
- 12 जून को अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा
- बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग में गिरा था विमान
पीटीआई, दुबई। यूएई में रहने वाले भारतीय डॉक्टर एवं समाजसेवी डॉ. शमशीर वायलिल ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना से प्रभावित मेडिकल छात्रों और डाक्टरों के परिवारों के लिए छह करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।
विमान में सवार एक व्यक्ति जिंदा बचा
विमान लंच के वक्त बीजे मेडिकल कॉलेज के अतुल्यम छात्रावास परिसर से टकराया था जिससे छात्रावास और भोजन कक्ष मलबे में तब्दील हो गए थे। बोइंग 787-8 (AI-171) में सवार 242 यात्रियों एवं चालक दल में से केवल एक ही व्यक्ति जिंदा बच पाया था।
विमान के जमीन पर गिरने के साथ ही 29 अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई जिसमें एमबीबीएस कर रहे पांच छात्र भी थे। यूएई की राजधानी अबू धाबी से सहायता की घोषणा करते हुए बुर्जील होल्डिंग्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा वीपीएस हेल्थ के प्रबंध निदेशक डॉ. शमशीर ने कहा कि जब उन्होंने दुर्घटना के बाद का दृश्य देखा तो वह गहरे सदमे में आ गए।
डॉक्टर का बयान
उन्होंने कहा, ''मैंने मेस और छात्रावास की फुटेज देखी और इसने मुझे हिलाकर रख दिया। इसने मुझे उन जगहों की याद दिला दी जिन्हें मैं कभी अपना घर कहता था। वो गलियारे, बिस्तर, हंसी-ठिठोली, परीक्षाओं का दबाव और परिवार से फोन आने की उम्मीद। इन तस्वीरों ने मेरे दिल को छू लिया।''
