Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2023: दुबई के बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा, देखें भारतीयों को गौरव से भर देने वाला VIDEO

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:53 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस देश में सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे पूरे देश में और दुनिया भर में भारतीयों द्वारा भव्यता के साथ मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे से रोशन करके भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया। बता दें बुर्ज खलीफा पर भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन बजने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में जगमगा उठा।

    दुबई, एएनआई। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया और वहां राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया गया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे से रोशन करके भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर तिरंगे को प्रदर्शित करने और पृष्ठभूमि में भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तिरंगे के अलावा, हर घर तिरंगा और विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें भी बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित की गईं।

    टाइम्स स्क्वॉयर पर भी भारतीय प्रवासियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    अमेरिका में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। यहां प्रवासी भारतीय सदस्य स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर एकत्र हुए। इस दौरान देशभक्ति गीत से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस दौरान वहां तिरंगा भी फहराया गया।

    तिरंगे की रोशनी में जगमगाया राष्ट्रपति भवन

    इस मौके पर राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। तिरंगे के रंग में रंगा राष्ट्रपति भवन बेहद खूबसूरत दिखा।