Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जेलेंस्की ने बैन लगा रखा, युद्ध पर कैसे होगी बात', पुतिन ने ट्रंप के सामने उठा दी समस्या

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 06:48 PM (IST)

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध कब समाप्त होगा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पुतिन यूक्रेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बातचीत कैसे फिर से शुरू की जा सकती है जब प्रतिबंध है।

    Hero Image
    रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वह यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    आईएएनएस, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध कब समाप्त होगा, इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन मुद्दे पर बात करने को तैयार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा पुतिन यह भी यह भी याद दिलाया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले इस तरह की बातचीत पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था।

    यूक्रेन ने बातचीत पर लगाया है प्रतिबंध

    पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने जब पहले ही ऐसा प्रतिबंध लगा दिया है कि अगर फिर से बातचीत शुरू होती है तो वह यूक्रेन के मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नाजायज होगी। दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत पर प्रतिबंध लगाने वाले डिक्री को 2022 में पारित किया गया था जब रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जा कर रहा है।

    ट्रंप से मिलना चाहते हैं पुतिन

    हालांकि, कुछ प्रारंभिक चर्चाएं हो सकती हैं, लेकिन यूक्रेन की ओर से मौजूदा प्रतिबंध को देखते हुए गंभीर बातचीत मुश्किल होगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की को बातचीत पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को हटाने और अपने सहायकों के आदेशों का पालन करने की कोई जल्दी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जो लोग कीव को फंडिंग कर रहे हैं उन्हें यूक्रेनी नेता पर ऐसा करने के लिए दबाव डालना चाहिए। पुतिन ने कहा कि उन्हें और डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा की कीमतों के बारे में बात करने के लिए मिलना चाहिए।

    अमेरिका के साथ वार्ता के लिए भी तैयार

    दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण का आह्वान किया और कहा कि रूसी राष्ट्रपति इस विचार का समर्थन करते हैं। इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मॉस्को वॉशिंगटन के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता के लिए तैयार है।

    पूरी दुनिया और हमारे देश के लोगों के हित में निश्चित रूप से हम इस वार्ता प्रक्रिया को जल्द शुरू करने में रुचि रखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि फ्रांस और ब्रिटेन की परमाणु क्षमताओं को संबोधित किए बिना निरस्त्रीकरण पर चर्चा असंभव होगा। उन्होंने कहा कि समय पहले ही बर्बाद हो चुका है और गेंद वॉशिंगटन के पाले में है।

    ओपेक तेल की कीमतों में कटौती करे

    ट्रंप ने कहा है कि रूस को तेल से होने वाली आय को निशाना बनाने पर युद्ध को आसानी से समाप्त किया जा सकता है। ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक से तेल की कीमतों में कटौती करने कहा है। उनका तर्क है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध अपने आप रुक जाएगा। उन्होंने तीन साल के संघर्ष के लिए ओपेक को जिम्मेदार ठहराया।

    यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की टीम में भारतीयों का दबदबा, कुश देसाई समेत तीन लोगों की दी अहम जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: हमास ने इजरायल की 4 महिला सैनिकों को छोड़ा, बदले में आतंकियों को छोड़ेंगे नेतन्याहू