दुनिया का सबसे अमीर शख्स, जिसकी दौलत की आज भी होती है चर्चा; एक फैसले ने बदल दी मिडिल ईस्ट की अर्थव्यवस्था
मनसा मूसा माली साम्राज्य के 14वीं सदी के शासक अपनी अपार संपत्ति के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं। अनुमान है कि उनकी संपत्ति लगभग 131 अरब डॉलर थी जो उन्हें इतिहास का सबसे धनी व्यक्ति बनाती है। उन्होंने मक्का की तीर्थयात्रा के दौरान उदारतापूर्वक सोना दान किया जिससे मिस्र और मध्य पूर्व में आर्थिक मंदी आ गई। उनकी संपत्ति में सोने और नमक का विशाल भंडार था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में अमीर तो बहुत लोग होते हैं लेकिन इतिहास में एक शख्स ऐसा भी रहा है जो अपनी मौत के 700 सालों बाद भी अपनी अमीरी की वजह से दुनियाभर में चर्चाओं में रहता है। हम बात कर रहे हैं माली साम्राज्य के 14वीं सदी के शासक, मनसा मूसा की, जिसे दुनिया का अब तक का सबसे अमीर व्यक्ति बताया जाता है।
मनसा मूसा की संपत्ति मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, लगभग 131 अरब डॉलर (99 अरब पाउंड) आंकी गई है, जो उन्हें आज जीवित किसी भी अरबपति से ज्यादा अमीर बनाती है।
मनसा मूसा की बात करें को उनका जन्म 1280 में एक शासक परिवार में हुआ था। उनके भाई, मनसा अबू-बक्र ने 1312 तक शासन किया। TOI के मुताबिक, अबू-बक्र को अटलांटिक महासागर में गहरी रुचि थी और उन्होंने 2,000 जहाजों के साथ, हजारों पुरुषों, महिलाओं और दासों को लेकर एक अभियान शुरू किया। वे कभी वापस नहीं लौटे।
2,000 मील से ज्यादा जगह में फैला था मूसा का साम्राज्य
अबू-बक्र के गायब होने के बाद, उनके भाई मनसा मूसा को गद्दी मिली। उसने अपने साम्राज्य का विस्तार टिम्बकटू सहित 24 शहरों तक किया, जो 2,000 मील से भी ज्यादा तक फैला था। जिसमें सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, गाम्बिया, गिनी-बिसाऊ, गिनी और आइवरी कोस्ट के कुछ शामिल थे।
मूसा का 'गोल्डन' साम्राज्य
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मनसा मूसा के राज्य माली में सोने और नमक को भंडार थे। ऐसा कहा जाता है कि मूसा के साम्राज्य में पुरानी दुनिया को सोने का लगभग आधा उत्पाद किया जाता था। उसे पश्चिम अफ्रीका के व्यापार मार्गों से और भी धन प्राप्त हुआ। आज की दुनिया के मुताबिक, मूसा की संपत्ति 400 अरब डॉलर से 500 अरब डॉलर के बीच है।
एक यात्रा ने बदल दी मिडिल ईस्ट की अर्थव्यवस्था
मनसा मूसा ने साल 1324 में मक्की की तीर्थयात्रा की, इस दौरान वो एक विशाल कारवां के साथ मिस्र से होकर गुजरे। उनके दल में हजारों लोग और सोना ढोने वाले सैकड़ों ऊंट शामिल थे। कहा जाता है कि वो तीन महीने काहिरा में रहे और इतना सोना दान किया कि उसकी कीमत तेजी से गिरने लगी जिससे मिस्र सहित पूरे मिडिल ईस्ट में आर्थिक मंदी आ गई।
सोने की कीमतों में गिरावट से हुआ कितना नुकसान?
अमेरिकन स्टडीज के मुताबिक, सोने की कीमतों में अचानक गिरावट के कारण अनुमानित 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। कुछ रिपोर्टों के मानें तो मनसा मूसा ने बाद में इस समस्या को हल करने के लिए ऊंची ब्याज दर पर सोना उधार लिया। कुछ अन्य लोगों का दावा है कि उनकी उदारता के कारण उनके पास सोने की कमी हो गई।
लंदन स्थित स्कूल ऑफ अफ्रीकन एंड ओरिएंटल स्टडीज की लूसी ड्यूरन ने लिखा है कि माली के अपने ही ग्रिओट्स ने साम्राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए उनकी आलोचना की थी।
यह भी पढ़ें- Elon Musk Net Worth: 400 अरब डॉलर के पार पहुंची संपत्ति,क्या डोनाल्ड ट्रंप का है हाथ?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।