यरुशलम में हुई भीषण गोलीबारी में 5 की मौत, पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया
यरुशलम के बाहरी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। इजरायली एम्बुलेंस सेवा के अनुसार घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया है। घटना की जांच जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यरुशलम में गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। इजरायली इमरजेंसी सेवा ने कहा कि इस गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने कहा है कि हमलावर मारे गए हैं।
टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, कम से कम दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है। समाचार एजेंसी एएफपी ने आपातकालीन सेवा के प्रमुख मैगन डेविड एडोम के बयान के हवाले से कहा, "स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे, रिपोर्ट मिली कि लगभग 15 लोग घायल हुए हैं, जो यरुशलम के यिगाल यादिन स्ट्रीट पर रामोट जंक्शन पर गोलीबारी में घायल हुए हैं।"
बस में सवार होकर आए थे हमलावर
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को यरुशलम में एक बस में सवार होकर हमलावरों ने यात्रियों पर गोलीबारी की, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में से सात की हालत गंभीर है, जबकि पांच को हल्की चोटें आई हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा प्रमुखों के साथ स्थिति का आकलन कर रहे हैं। X पर एक पोस्ट में इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू यरुशलम में हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था के प्रमुखों के साथ स्थिति का आकलन कर रहे हैं।"
ראש הממשלה נתניהו מקיים כעת הערכת מצב עם ראשי מערכת הביטחון בעקבות הפיגוע בירושלים.
— ראש ממשלת ישראל (@IsraeliPM_heb) September 8, 2025
हमलावर फलस्तीनी इलाके से आए
यरुशलम के रामोट जंक्शन पर हुए घातक हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों ने एक अस्थायी "कार्लो" सबमशीन गन का इस्तेमाल किया है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, ये हमलावर पश्चिमी तट के फलस्तीनी हैं।
द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, माना जाता है कि ये दोनों रामल्लाह क्षेत्र के गांवों से आए थे। दोनों बंदूकधारियों को घटनास्थल पर ही गोली मार दी गई। उनकी पहचान और स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
פיגוע נורא הבוקר בירושלים שבו נרצחו ארבעה ישראלים חפים מפשע. אני מחזק את כוחות הביטחון במאמציהם לסיכול הטרור. שולח תנחומים עמוקים למשפחות הנרצחים והחלמה מהירה לפצועים
— יאיר לפיד - Yair Lapid (@yairlapid) September 8, 2025
इजरायल के विपक्षी नेता यायर लापिड ने आज सुबह यरुशलम में हुए गोलीबारी के बाद "आतंकवाद को विफल करने के उनके प्रयासों" में इजरायली सुरक्षा बलों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।