विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान पर फिर कहर बनकर टूटा इजरायल, परमाणु ठिकानों पर दागी 100 मिसाइलें, 20 ईरानी कमांडर सहित अब तक 78 की मौत

Published: Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Jun 2025 02:24 AM (GMT+05:30)

इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों पर फिर से हमला किया जिसमें इस्फहान का परमाणु केंद्र भी शामिल ...और पढ़ें

इजरायल ने ईरान पर फाइटर जेट्स से हमला किया था (फोटो: रॉयटर्स)
इजरायल ने ईरान पर फाइटर जेट्स से हमला किया था (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. ईरान पर तड़के सुबह हुआ था हमला
  2. ईरान ने ड्रोन दागकर किया पलटवार
  3. इजरायल ने परमाणु केंद्र को बनाया निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने एक बार फिर ईरान के परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है, जब ईरान पर इजरायल ने बम बरसाए हों। इसके पहले शुक्रवार की तड़के सुबह इजरायल ने ईरान पर फाइटर जेट्स से हमला किया था।

पलटवार करते हुए ईरान ने इजरायल पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। इजरायली सेना का दावा है कि ईरान की तरफ से भेजे गए हर ड्रोन को इजरायल की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराया गया।

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोर्डो में परमाणु स्थल के पास दो विस्फोट की आवाज सुनाई दी है। इजरायल के हमले में ईरान के टॉप कमांडर और 6 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि युद्ध की आशंका जताई जा रही है।

ईरान ने हमले का बदला लेने की कसम खाई

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान में 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें इस्फहान का परमाणु केंद्र भी शामिल है। ईरान ने हमले का बदला लेने की कसम खाई है और कहा कि इजरायल को बख्शा नहीं जाएगा।

ट्रंप ने इजरायल के हमले को सही ठहराया

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के हमले को सही ठहराया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है। ईरान पर हमले के बाद यमन ने भी इजरायल पर कई प्रोजेक्टाइल दागे हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद इजरायल का बड़ा एलान, दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास