विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Iran Attack: ईरान पर हमले के बाद इजरायल का बड़ा एलान, दुनियाभर में बंद किए अपने दूतावास

Published: Fri, 13 Jun 2025 06:05 PM (IST)

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के कारण इजरायल ने विश्वभर में स्थित अपने दूतावासों को अस्थायी रूप से बंद कर ...और पढ़ें

इजरायल ने नागरिकों को यहूदी प्रतीकों का प्रदर्शन न करने की हिदायत दी (फोटो: रॉयटर्स)
इजरायल ने नागरिकों को यहूदी प्रतीकों का प्रदर्शन न करने की हिदायत दी (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. इजरायल ने शुक्रवार सुबह किया था हमला
  2. ईरान ने पलटवार कर ड्रोन से किया अटैक
  3. अगले आदेश तक बंद रहेंगे इजरायली दूतावास

रॉयटर्स, तेल अवीव। ईरान के साथ शुरू हुए संघर्ष के बाद इजरायल ने दुनियाभर में अपने दूतावासों को बंद कर दिया है। इजरायल ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है और पब्लिक प्लेस में यहूदी या इजरायली प्रतीकों का प्रदर्शन न करने की हिदायत दी है।

इजरायल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजरायल काउंसलर सेवाएं नहीं देगा। नागरिकों को सलाह दी गई है किसी आपातकालीन स्थिति में लोकल सिक्योरिटी सर्विस के साथ सहयोग करें। वहीं दूतावास कब तक बंद रखे जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जर्मनी में कड़ी की गई सुरक्षा

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बर्लिन स्थित दूतावास में एक अधिकारी से बात की। उसने बताया कि हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर दुनियाभर में इजरायली मिशन बंद रहेंगे। हालांकि उसने इससे अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।

वहीं जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यहूदी और इजरायली स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। एक चश्मदीद ने बताया कि स्टॉकहोम के ग्रेट सिनेगॉग के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बिल्डिंग्स के बाहर पुलिस वैन तैनात कर दी गई हैं।

परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

  • बता दें कि इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार सुबह जेट्स से हमला किया। इजरायल का दावा है कि ये हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए न्यूक्लियर ठिकानों पर किया गया। इस हमले में ईरान के कई टॉप कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।
  • ईरान ने इजरायल से बदला लेने की कसम खाई है। इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए ड्रोन से हमला किया। हालांकि इजरायली सेना का दावा है कि एक भी ड्रोन इजरायल की सीमा में नहीं घुस पाया और सभी को पहले ही मार गिराया गया।

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष के बाद एयरस्पेस बंद, Air India समेत कई एयरलाइंस ने डायवर्ट की फ्लाइट; देखें लिस्ट