Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या टूट गया खामेनेई का परमाणु बम बनाने का सपना? ईरान का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट तबाह; देखें सैटेलाइट तस्वीरें

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 11:35 PM (IST)

    Israel Iran Conflict इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले किए जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने इस्फहान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र शिराज मिसाइल उत्पादन सुविधा तबरीज उत्तर मिसाइल बेस के साथ-साथ नतांज परमाणु सयंत्र (Natanz) सुविधा जैसे कई परमाणु ठिकानों पर हमले किए।

    Hero Image
    Israel Iran Conflict: इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े परमाणु ठिकाने पर हमले किए।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Israel Iran Conflict। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए इजरायल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' को अंजाम दे रहा है। 12 जून की रात से ही इजरायल लगातार ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। वहीं, इजरायल के निशाने पर वो वैज्ञानिक भी हैं, जो परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। इजरायल ने अब तक 9 वैज्ञानकों को मौत के घाट उतार दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले किए, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने  इस्फहान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र, शिराज मिसाइल उत्पादन सुविधा, तबरीज उत्तर मिसाइल बेस के साथ-साथ नतांज परमाणु सयंत्र सुविधा जैसे कई परमाणु ठिकानों पर हमले किए।

    ईरान के परमाणु ठिकानों को पहुंचा नुकसान

    ईरान ने परमाणु ठिकानों पर हुए हमले की जानकारी  संयुक्त राष्ट्र निगरानी संस्था (IAEA) को दे दी है। सैटेलाइट इमेज से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इजराली हमलों में ईरान को कितना नुकसान पहुंचा है।

    नतांज परमाणु केंद्र

    ईरान के प्रमुख परमाणु साइट नतांज को भारी नुकसान पहुंचा है।  नतांज वो जगह है, जहां ईरान यूरेनियम एनरिचमेंट कर रहा था। यूरेनियम को एनरिच करने के बाद ही इससे परमाणु बम बनाया जाता है।  

    इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र नतांज पर हमलि किया। इस हमले में नतांज में मौजूद लगभग 15000 सेंट्रीफ्यूज नष्ट हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के चीफ राफेल ग्रॉसी ने जानकारी दी कि ईरान के नतांज स्थित अंडरग्राउंड यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट में सेंट्रीफ्यूज बुरी तरह से टूट गए हैं। 15000 सेंट्रीफ्यूज का गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाना ईरान न्यूक्लियर सपने के लिए बहुत बड़ा झटका जैसा है।

    पिरानशहर

    यह क्षेत्र पश्चिमी ईरान में मौजूद है। रिपोर्टों के अनुसार, यह सुविधा एक सैन्य भवन के रूप में कार्य करती है।

    इस्फहान

    मध्य ईरान में स्थित इस्फहान परमाणु ठिकाने पर भी हमला किया गया। यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा परमाणु अनुसंधान परिसर है। IAEA के आकलन के आधार पर इजरायल के हमले के कारण स्थल पर चार महत्वपूर्ण इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

    शिराज मिसाइल उत्पादन सुविधा

    शिराज मिसाइल सुविधा एक और केंद्र था जहां ईरान ने कथित तौर पर बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण, मरम्मत और भंडारण किया था। मिसाइल संयंत्र के साथ-साथ, इजरायली सेना ने इलेक्ट्रॉनिक्स सुविधा पर भी हमला किया।

    तबरीज उत्तर मिसाइल बेस

    तबरीज उत्तरी मिसाइल बेस की सैटेलाइट तस्वीरें इजरायली हमलों से हुए नुकसान को दर्शाती हैं। तबरीज केंद्र ईरान के लिए एक प्रमुख बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन इकाई है।

    हालांकि, फोर्डो फ्यूल इनरिटचमेंट प्लांट (Fordow Fuel Enrichment Plant) अभी भी सुरक्षित है। इसे ईरान का मॉउंट डूम (Mount Doom) भी कहा जाता है। लेकिन फोर्डो फ्यूल इनरिटचमेंट प्लांट पर हमला करना इतना आसाम काम नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Israel Iran Conflict: फोर्डो को मिटाने के लिए क्यों बेताब है अमेरिका और इजरायल? ईरान ने इस जगह पर छिपा रखा है सबसे घातक हथियार