Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel-hamas War: मध्य गाजा में इजरायल के बड़े हमले, लाल सागर में पहुंचा ईरानी युद्धपोत; लेबनान सीमा पर लड़ाई और बढ़ने की आशंका

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 02 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    गाजा में बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक और हथियार मौजूद हैं। गाजा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22 हजार हो गई है। इस बीच इजरायल-लेबनान सीमा पर लड़ाई तेज हुई है और लाल सागर में ईरानी युद्धपोत का प्रवेश हुआ है। गाजा सिटी के अल-मीना शेख रदवान और तेल अल-हावा इलाकों में टैंक हटाए गए हैं। लेकिन मध्य गाजा में बड़ी संख्या में हवाई हमले हुए हैं।

    Hero Image
    मध्य गाजा में इजरायल के बड़े हमले, लाल सागर में पहुंचा ईरानी युद्धपोत

    यरुशलम, रॉयटर्स। इजरायल ने रणनीति बदलते हुए गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी से टैकों की टुकड़ी वापस बुलाई है। इतना ही नहीं गाजा के विभिन्न इलाकों से सेना की पांच ब्रिगेड के हजारों सैनिक भी वापस बुला लिए हैं। इसके बावजूद गाजा में बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक और हथियार मौजूद हैं। बीती रात और सोमवार सुबह अल-बुरेज और मध्य गाजा के अन्य शहरों में इजरायल के हवाई हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22 हजार हो गई है। इस बीच इजरायल-लेबनान सीमा पर लड़ाई तेज हुई है और लाल सागर में ईरानी युद्धपोत का प्रवेश हुआ है। गाजा सिटी के अल-मीना, शेख रदवान और तेल अल-हावा इलाकों में टैंक हटाए गए हैं। लेकिन मध्य गाजा में अल-बुरेज, नुसीरत और मेघाजी में बड़ी संख्या में हवाई हमले हुए हैं। इस क्षेत्र में इजरायली टैंक भी गोलाबारी करते हुए आगे बढ़े हैं।

    दक्षिण के खान यूनिस में भी इजरायली कार्रवाई जारी

    मेघाजी में दस लोग मारे गए हैं और दीर अल-बलाह के एक घर में सात लोग मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त दक्षिण के खान यूनिस में भी इजरायली कार्रवाई जारी है। वहां की गलियों में घुसकर इजरायली सेना के कमांडो हमास लड़ाकों से आमने-सामने लड़ रहे हैं। हमास ने बीती रात इजरायल पर भी राकेट हमले किए हैं, इनसे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

    जानवरों पर भी युद्ध का असर पड़ रहा

    इस बीच गाजा सिटी के नजदीक स्थित चिडि़याघर के जानवरों पर भी युद्ध का असर पड़ रहा है। उन्हें कई-कई दिन बाद खाना मिल रहा है, इससे उनका भी बुरा हाल है। अब उन्हें स्थानांतरित करने पर विचार हो रहा है जिससे उनका जीवन बच सके। लेबनान सीमा पर आठ अक्टूबर से लड़ाई जारी है। यह लड़ाई बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय देशों को आशंका है कि यह लड़ाई दोनों देशों के युद्ध में तब्दील हो सकती है।

    सीरिया के अलेप्पो शहर में इजरायल की ताजा बमबारी में आठ लोग मारे गए

    वैसे 2006 में दोनों देशों के बीच युद्ध हो चुका है। सीरिया के अलेप्पो शहर में इजरायल की ताजा बमबारी में आठ लोग मारे गए हैं। इराक में इजरायल के समर्थक अमेरिका के ठिकानों पर हमले हो रहे हैं। लाल सागर में बढ़ रहे तनाव का असर पूरे विश्व पर पड़ रहा है, वहां से गुजर रहे मालवाहक जहाजों पर हमले हो रहे हैं। लाल सागर और इराक में अमेरिकी सेना कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के अनुसार आने वाले छह महीने क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होंगे। यहां होने वाली घटनाओं का पूरे विश्व पर असर होगा।

    दो सप्ताह के युद्धविराम पर हमास तैयार

    गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर मिस्त्र की राजधानी काहिरा में चल रही वार्ता में फिर से तेजी आई है। हमास पहले स्थायी युद्धविराम और इसके बाद एक महीने के युद्धविराम पर अड़ा हुआ था। लेकिन अब दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनती लग रही है। बदले में 60 इजरायली बंधक रिहा किए जाएंगे। इन बंधकों में सभी महिलाएं और बुजुर्ग होंगे। विदित हो कि इस समय हमास और इस्लामिक जिहाद ग्रुप के कब्जे में 128 इजरायली बंधक हैं।

    गुरिल्ला लड़ाई लड़ रहे हमास के लड़ाके

    इजरायली सेना से हमास के लड़ाके गुरिल्ला लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें वे अपनी सुरंगों और छिपने वाले अन्य स्थानों से निकलकर अचानक हमला कर रहे हैं और गायब हो जा रहे हैं। हमास के लड़ाके आमजनों के बीच से इजरायली सैनिकों पर हमले कर रहे हैं, वे सादा कपड़ों में आकर भी सैनिकों पर हमले कर रहे हैं। इससे इजरायली सैनिकों के मरने और घायल होने की संख्या बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें- नए साल पर इजरायल पर दागे गए रॉकेट, हमास ने ली जिम्मेदारी; कहा- बदला लेने का समय

    अमेरिका ने भूमध्य सागर से विमानवाहक युद्धपोत हटाए

    अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड स्ट्राइक ग्रुप करीब तीन महीने की तैनाती के बाद अब भूमध्य सागर से वापस अमेरिका लौट रहा है। सात अक्टूबर को हमास का हमला होने के बाद गाजा पर इजरायली हमले का समर्थन करते हुए अमेरिका ने इस युद्धपोत को भूमध्य सागर में तैनात किया था। कुछ दिनों बाद अमेरिका ने एक अन्य विमानवाहक पोत यूएसएस आइजनहावर को भी भूमध्य सागर में तैनात किया था लेकिन कुछ हफ्ते बाद उसे अदन की खाड़ी में भेज दिया था।

    comedy show banner