विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाइपरसोनिक मिसाइल, रडार को देती है चकमा... जानिए कितनी खतरनाक है ईरान की Fattah-1, जिससे इजरायल पर हुआ हमला

Published: Wed, 18 Jun 2025 08:22 PM (IST)

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में ईरान ने इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-1 से हमला करने का दावा ...और पढ़ें

ईरान को 2023 में पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइलें के तौर पर फतह-1 मिली (फोटो: रॉयटर्स)
ईरान को 2023 में पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइलें के तौर पर फतह-1 मिली (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. ईरान के सुप्रीम लीडर ने रखा था नाम
  2. ध्वनि से 5 गुना रफ्तार वाली मिसाइलें
  3. 200 किलो विस्फोटक ले जाने में सक्षम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर खतरनाक मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर रहे हैं। इस बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-1 से हमला किया है।

इसके पहले भी इजरायल के साथ हुए संघर्षों में ईरान ने फतह-1 मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। लेकिन हालिया संघर्ष में इसका इस्तेमाल पहली बार हुआ है। फतह-1 एक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो आवाज की गति से 5 गुना अधिक स्पीड से चलती है और रडार को आसानी से चकमा दे सकती है।

क्या होती है हाइपरसोनिक मिसाइल?

हाइपरसोनिक मिसाइलें बेहद हाई टेक्नोलॉजी वाली मानी जाती हैं। ये ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक स्पीड से चल सकती हैं और बीच सफर में ही अपनी पोजिशन बदलने की काबिलियत रखती हैं। यही कारण है कि इन्हें ट्रैक करना बेहद मुश्किल भरा काम है।

ईरान को 2023 में पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइलें के तौर पर फतह-1 मिली। इस 12 मीटर लंबी मिसाइल की मारक क्षमता 1400 किलोमीटर है। ये मिसाइल अपने साथ 200 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जा सकती है।

फतह-1 भेद देता है रडार

  • फतह-1 ईरान की ऐसी उन्नत मिसाइल है, जो हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल वारहेड से लैस है और यह रडार को आसानी से भेद देती है। यह मध्यम दूरी की मिसाइल 17,900 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि कोई भी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च होने के बाद हाइपरसोनिक स्पीड तक पहुंच सकती है।
  • बहरहाल, फतह-1 का नाम ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रखा था। ईरान ने इजरायल पर कई फतह-1 मिसाइलें दागीं। हालांकि इजरायल का दावा है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम बेहद शानदार है और ईरान की मिसाइलें उसका कुछ खास नुकसान नहीं कर सकतीं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी Fatah Missile की कितनी है रेंज? जिसे सेना ने किया नष्ट; भारत की शॉर्ट रेंज मिसाइल के आगे कहां तक टिक पाएगी?