विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी Fatah Missile की कितनी है रेंज? जिसे सेना ने किया नष्ट; भारत की शॉर्ट रेंज मिसाइल के आगे कहां तक टिक पाएगी?

Published: Sat, 10 May 2025 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 10 May 2025 12:57 PM (IST)

Pakistan Fatah Missile Shot Down फतह मिसाइल एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर तक है। ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने 2021 में इस मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया था। (जागरण)
पाकिस्तान ने 2021 में इस मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया था। (जागरण)

HighLights

  1. भारत ने पाकिस्तान के फतह को किया नेस्तनाबूद
  2. भारत के एयर डिफेंस के आगे टिक नहीं सका पाक मिसाइल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत द्वारा पाकिस्तान की कायराना हरकतों को नेस्तनाबूद करने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पड़ोसी देश ने अपनी शॉर्ट रेंज मिसाइल FATEH-II को भारत की तरफ छोड़ा तो एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। जिस मिसाइल पर पाकिस्तान को गर्व था, उसे भारतीय सेना ने चुटकियों में मिट्टी में मिला दिया।

विदेश मंत्रालय और सेना की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और लॉन्ग रेंज हथियारों से LoC पर गोलीबारी की, भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

बताते चलें कि FATEH-II मिसाइल को पाकिस्तान की शॉर्ट रेंज मिसाइल है, जिसका मकसद दुश्मन को कम दूरी से निशाना बनाना होता है। थल सेना द्वारा इसे फ्रंटलाइन पर इस्तेमाल किया जाता है।

पाकिस्तान की फतह मिसाइल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को हरियाणा के सिरसा जिले में सुरक्षाकर्मियों ने एक प्रोजेक्टाइल के कुछ हिस्से बरामद किए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना इलाके के एक स्थानीय चर्च के पास हुई। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ये पाकिस्तान की स्वदेशी मिसाइल फतह 2 (Fatah Missile) का हिस्सा है। पाकिस्तानी सेना ने इसे भारत की ओर दागा था लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे वक्त रहते हवा में ही मार गिराया।

क्या है पाकिस्तान की फतह मिसाइल?

फतह मिसाइल एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर तक है। इसका अडवांस वर्जन Fatah-2 है। पाकिस्तान ने 2021 में इस मिसाइल सिस्टम का नापाक परीक्षण किया था। फतह 2 400 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखता है। पाकिस्तान इस मिसाइल सिस्टम को अहम मानता है। यह पारंपरिक हथियार ले जा सकता है और इसे सैन्य ठिकानों, रडार प्रतिष्ठानों और रसद सुविधाओं पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है।

फतह-II कोई नया सिस्टम नहीं है, बल्कि दुनिया भर में मौजूदा G-MLRS (गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम) क्लब की ही एक अतिरिक्त प्रणाली है।

  • आईएसपीआर के अनुसार, ‘फतह 2’ मिसाइल सिस्टम उड़ान की आधुनिक क्षमताओं और लक्ष्य तक मार करने की आधुनिक तकनीक से लैस है।
  • फतेह-2, फतह-I का अधिक विकसित संस्करण है।
  • फतेह-2 की तुलना अक्सर अन्य आधुनिक गाइडेड रॉकेट जैसे कि यूएस HIMARS-लॉन्च किए गए GMLRS या चीन के PHL-सीरीज़ सिस्टम से की जाती है।

भारत की कौन सी मिसाइल फतह 2 को तबाह करने के लिए काफी?

पाकिस्तान अपनी फतह सीरीज की शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पर हमेशा गुमान करता रहा है, लेकिन उसको टक्कर देने के लिए भारत के पास कई विकल्प हैं। मसलन, अग्नि सीरीज बैलिस्टिक मिसाइल (700 किलोमीटर से 5000 किलोमीटर तक मारक क्षमता), पृथ्वी मिसाइल (2000 किलोमीटक तक मारक क्षमता), शौर्य मिसाइल (750 किलोमीटर से 1900 किलोमीटर तक मारक क्षमता) है। लेकिन पाकिस्तान के फतह 2 के लिए भारत की प्रलय शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ही काफी है।

यह भी पढ़ें: 'भारत ने अपने टारगेट पर सटीक हमला किया', विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाक के इरादे को किया बेनकाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।