यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुरान को अपवित्र करने पर ईरान ने जताया कड़ा विरोध, स्वीडन और डेनमार्क के दूतावास प्रभारियों को किया तलब
इसी हफ्ते स्वीडन की राजधानी एम्सटर्डम में ईरानी दूतावास के सामने कुरान को अपवित्र करने की घटना हुई थी। इसका ...और पढ़ें

HighLights
- इसी हफ्ते स्वीडन की राजधानी एम्सटर्डम में ईरानी दूतावास के सामने कुरान को अपवित्र करने की घटना हुई थी।
- इस्लाम विरोधी आंदोलनकारियों ने हाल के महीनों में कई बार कुरान को अपवित्र किया है।
दुबई, एजेंसी: स्वीडन और डेनमार्क में मुस्लिमों की धार्मिक पुस्तक कुरान को अपवित्र करने की लगातार हो रही घटनाओं पर रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने तेहरान में नियुक्त दोनों देशों के दूतावास प्रभारियों को तलब कर कड़ा विरोध जताया।
हाल के महीनों में कई बार हुई घटनाएं
स्वीडन और डेनमार्क में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के चलते इस्लाम विरोधी आंदोलनकारियों ने हाल के महीनों में कई बार कुरान को अपवित्र किया है। इसी हफ्ते स्वीडन की राजधानी एम्सटर्डम में ईरानी दूतावास के सामने कुरान को अपवित्र करने की घटना हुई थी।
इसका इराक सहित कई देशों में कड़ा विरोध हुआ है और नार्डिक देशों से मांग की गई है कि वे इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाएं। स्वीडन और डेनमार्क की सरकारों ने कहा है कि वे कुरान को अपवित्र करने वाली घटनाओं की निंदा करती हैं और जल्द ही ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रही हैं जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस तरह के भड़काऊ कृत्यों पर रोक लगाए।
