विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ईरान के राष्ट्रपति के साथ बैठक को लेकर उत्सुक हूं', PM मोदी बोले- सैयद इब्राहिम रईसी से बात कर हुई खुशी

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से ...और पढ़ें

PM मोदी और राष्ट्रपति रायसी ने टेलीफोन पर की थी बातचीत (फोटो: एएनआई)
PM मोदी और राष्ट्रपति रायसी ने टेलीफोन पर की थी बातचीत (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. दक्षिण अफ्रीका में 22-24 अगस्त तक होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
  2. PM मोदी और राष्ट्रपति रायसी ने टेलीफोन पर की थी बातचीत

नई दिल्ली, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को कहा कि वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

कब होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है। पीएम मोदी और रायसी ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत की थी। उनके बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मसलों पर चर्चा हुई थी।पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया,

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी से बात कर खुशी हुई। हमने चाबहार बंदरगाह की पूर्ण क्षमता को वास्तविकता में तब्दील करने सहित द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपति रायसी के साथ बैठक को लेकर उत्सुक हूं।