विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल और ईरान स्थित भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की दी सलाह

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Mon, 16 Jun 2025 06:00 AM (IST)

यरुशलम में भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और क्षेत्र के हालात पर लगातार नजर रखी ...और पढ़ें

इजरायल और ईरान स्थित भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी (फोटो सोर्स- एएनआई)
इजरायल और ईरान स्थित भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी (फोटो सोर्स- एएनआई)

HighLights

  1. इजरायल में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  2. ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को दी सलाह

पीटीआई, यरुशलम। इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास क्षेत्र के हालात और अपने नागरिकों की सुरक्षा की लगातार निगरानी कर रहा है।

दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। 24/7 हेल्पलाइन स्थापित की गई है। दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संपर्क में है। इस बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भी रविवार को एडवाइजरी जारी कर ईरान में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने को कहा है।

भारतीयों को दी गई सलाह

भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और तेहरान में भारतीय दूतावास के इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाए रखें। इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

भारतीयों को सतर्क रहने, किसी भी अनावश्यक गतिविधि से बचने और इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा दिए गए सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी गई है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास इजरायल में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संपर्क में है, जिनमें देखभालकर्मी, श्रमिक, छात्र, कारोबारी और पर्यटक समूह शामिल हैं।

दूतावास इजरायली अधिकारियों के साथ संपर्क में है। इजरायल सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा और हवाई क्षेत्र बंद होने के मद्देनजर भारतीय नागरिकों से सुरक्षा प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

फोन नंबर्स किए गए जारी

भारतीय मिशन ने कहा कि सातों दिन, चौबिसों घंटे (24/7) चलने वाली हेल्पलाइन मौजूदा स्थिति के बारे में किसी भी सहायता के लिए तत्पर है। दूतावास ने जरूरतमंद भारतीयों के लिए फोन नंबर +972547520711 और +972543278392 साझा किए हैं।

इस संबंध में ईमेल भी साझा किया गया है। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में सभी भारतीय नागरिकों और भारतवंशियों से कहा कि वे अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें।

लिंक भी कराया गया उपलब्ध

स्थानीय अधिकारियों द्वारा सुझाए गए सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन करें। दूतावास ने अपने एक्स अकाउंट पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया तथा भारतीय नागरिकों से इसे भरकर अपना विवरण देने को कहा। एक टेलीग्राम लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, यह टेलीग्राम लिंक केवल उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो इस समय ईरान में हैं। इसने आपातकालीन संपर्क विवरण भी प्रदान किया। फोन नंबर भी जारी किया गया है।

'शांति के लिए बहुत कुछ करता हूं, लेकिन उसका श्रेय मुझे नहीं मिलता', ट्रंप ने एक तीर से साधे दो निशाने