विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जहां मारे गए 6 इजरायली, उस सुरंग को IDF ने पहली बार दुनिया को दिखाया; खून-पेशाब से भरी बोतलें और क्या- क्या मिला?

Published: Wed, 11 Sep 2024 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2024 11:51 AM (IST)

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने पहली बार हमास की उस सुरंग को दुनिया को दिखाया जहां बंधक छह इजरायली नागरिकों की ...और पढ़ें

आईडीएफ ने हमास की सुरंग को दुनिया को दिखाया।
आईडीएफ ने हमास की सुरंग को दुनिया को दिखाया।

HighLights

  1. आईडीएफ को सुरंग में खून पड़ा मिला।
  2. AK-47 की मैगजीन व कुरान भी मिली।
  3. सुरंग में नहीं थी शौचालय की व्यवस्था।

जागरण, गाजा। गाजा की सुरंग में छह इजरायली बंधकों की लाशें मिलने के बाद इजरायल में खूब बवाल मचा था। हजारों की संख्या में भीड़ ने इजरायल की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। अब इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा की उसी सुरंग को दुनिया को दिखाया। हमास की यह सुरंग राफा के तेल सुल्तान क्षेत्र में स्थित है।

यह भी पढ़ें: गाजा पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल, अब सुरक्षित जोन में किया हमला; 19 फलस्तीनियों की मौत

आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि पूरी दुनिया को हमास की क्रूरता को देखना चाहिए। कैसे बंधकों को अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया। उन्हें पर्याप्त खाना भी नहीं मिलता था। सुरंग में सफाई भी नहीं थी। 11 महीने तक बंधकों को हमास की सुरंग में बिताना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 अगस्त को हमास के आतंकियों ने बंधक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन, एडेन येरुशालमी, ओरी डैनिनो, एलेक्स लोबानोव, कार्मेल गाट और अल्मोग सारूसी की हत्या कर दी थी।

सुरंग में पड़ा मिला खून

हमास की यह सुरंग जमीन से 20 मीटर नीचे है। इसकी लंबाई करीब 120 मीटर है। सुरंग का शाफ्ट बच्चों के बेडरूम में बना था। वहीं सुरंग का दूसरा सिरा लोहे के दरवारे से बंद रखा गया था। आईडीएफ को सुरंग में खून पड़ा मिला। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि यहां आप बंधकों के अंतिम क्षण देख सकते हैं। यही उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

सुरंग में आईडीएफ को क्या-क्या मिला?

सुरंग में कोई शौचालय नहीं था। आतंकी बोतलों में पेशाब करते थे। आईडीएफ प्रवक्ता का कहना है कि ऐसी ही कठोर परिस्थितियों में और भी बंधकों को रखा गया है। सुरंग में आईडीएफ को मूत्र से भरी बोतलों के अलावा एके-47 की मैगजीन, कुरान, चार्जर और कंघा मिला है।

यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायल ने बिछा दीं लाशें, खान यूनिस में किया हवाई हमला; 40 की मौत और 65 घायल