विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israeli Hostages: हमास ने 13 इजरायली बंधकों को किया रिहा, 4 विदेशी नागरिक भी हुए मुक्त

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 26 Nov 2023 03:06 AM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2023 03:23 AM (IST)

गाजा पट्टी में चार दिनों के युद्धविराम के दूसरे दिन शनिवार को बंधकों और कैदियों की रिहाई को लेकर देर ...और पढ़ें

हमास ने 13 इजरायली और सात बंधकों को किया रिहा। फाइल फोटो।
हमास ने 13 इजरायली और सात बंधकों को किया रिहा। फाइल फोटो।

HighLights

  1. हमास ने 17 बंधकों को किया रिहा
  2. हमास ने सभी को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपा

रायटर, काहिरा। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का आज 50वां दिन है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गाजा पट्टी में चार दिनों के युद्धविराम के दूसरे दिन शनिवार को बंधकों और कैदियों की रिहाई को लेकर देर रात तक असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, हमास ने शनिवार देर रात 13 और इजरायली बंधकों और चार विदेशी नागरिकों को रिहा कर दिया।

हमास ने इजरायल के 13 बंधकों को किया रिहा 

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रिहा हुए सभी बंधक राफा की ओर जा रहे हैं। वहीं, इजरायल के पीएम कार्यालय ने बताया कि हमास द्वारा रिहा किए गए इजरायली बंधकों में छह महिलाएं और सात नाबालिग शामिल हैं।।

रिहा हुए बंधकों का चल रहा इलाज  

उधर, शुक्रवार को रिहा हुए पहले जत्थे के शामिल नौ वर्षीय ओहद मंदर और अन्य तीन बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। हमास की कैद से रिहाई के बाद इन बच्चों को अस्पताल में रखकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। हमास के बंधक रहे नौ अन्य इजरायली नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी चल रहा है। इनके अतिरिक्त शुक्रवार को 11 अन्य बंधक भी रिहा हुए थे, उनके स्वास्थ्य की भी जांच हो रही है।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: बंधकों-कैदियों की रिहाई में बाधा, हमास ने इजरायल पर लगाया शर्तों के उल्लंघन करने का आरोप

युद्धविराम के बाद 50 ट्रक राहत सामग्री पहुंची उत्तरी गाजा

मालूम हो कि युद्धविराम के बाद 50 ट्रक राहत सामग्री उत्तरी गाजा में पहुंच चुकी है। अभी तक कुल 137 ट्रक राहत सामग्री और 1,29,000 लीटर डीजल गाजा पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है इजरायल और हमास के बीच हुए चार दिनों के युद्धविराम समझौते में गाजा पट्टी में मिस्त्र से प्रतिदिन खाद्य सामग्री, पानी और दवाइयों के 200 ट्रक आने हैं। इसके अतिरिक्त गाजा में प्रतिदिन 1,30,000 लीटर डीजल और चार टैंकर गैस दी जानी है।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा युद्धविराम के बाद भी नहीं थमा इजरायल का हमला, IDF ने लेबनान में UNIFIL को बनाया निशाना

हमास ने 250 से अधिक लोगों को बनाया है बंधक

सात अक्टूबर को इजरायली शहरों पर हमास के लड़ाकों के बर्बर हमले में 1,200 लोगों को मारे जाने और हजारों के घायल होने के बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर हमले शुरू किए थे जिनमें 14 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। सात अक्टूबर को ही हमास के लड़ाके करीब 250 महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को अगवा कर गाजा ले गए थे। अब उन्हीं की रिहाई की प्रक्रिया चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।