Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel Hamas War: गाजा युद्धविराम के बाद भी नहीं थमा इजरायल का हमला, IDF ने लेबनान में UNIFIL को बनाया निशाना

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 02:44 AM (IST)

    लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति दल के सदस्यों ने कहा कि संघर्ष विराम के बाद भी इजरायल ने लेबनान में गश्ती दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में कहा कि यह गोलीबारी दोपहर करीब 12 बजे एटरुन के आसपास के क्षेत्र में हुई जिसमें एक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) इजरायली सेना की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

    Hero Image
    IDF ने लेबनान में UNIFIL को बनाया निशाना। फाइल फोटो।

    रायटर, बेरूत। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान चार दिन का संघर्ष विराम हुआ है। वहीं, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति दल के सदस्यों ने कहा कि संघर्ष विराम के बाद भी इजरायल ने लेबनान में गश्ती दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में कहा कि यह गोलीबारी दोपहर करीब 12 बजे एटरुन के आसपास के क्षेत्र में हुई, जिसमें एक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) इजरायली सेना की गोलीबारी की चपेट में आ गया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायली हमले में कोई हताहत नहीं

    UNIFIL ने कहा कि इजरायली  सेना के हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना इजरायल और लेबनान के बीच सीमा पर हुई है। मालूम हो कि 7 अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही लेबनान और इजरायल के बीच सीमा पर गोलीबारी तेज हो गई है।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: बंधकों-कैदियों की रिहाई में बाधा, हमास ने इजरायल पर लगाया शर्तों के उल्लंघन करने का आरोप

    UNIFIL ने की हमले की निंदा

    संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने अपने बयान में बताया कि दक्षिण लेबनान में तनाव कम करने और स्थिरता बहाल करने के लिए समर्पित शांति सैनिकों पर यह हमला बेहद परेशान करने वाला है। वहीं, UNIFIL ने इजरायली हमले की निंदा भी की है।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: 14 बंधकों के बदले इजरायल ने रिहा किए 42 कैदी, बाइडन बोले- सभी की रिहाई की होगी कोशिश

    सीमा पार से गोलीबारी में मारे गए 109 लोग

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सीमा पार से गोलीबारी में लेबनान में 109 लोग मारे गए हैं, जिनमें 77 हिजबुल्लाह लड़ाके और 14 नागरिक शामिल हैं। वहीं, मारे गए लोगों में तीन पत्रकार भी शामिल हैं। इधर, इजरायल में छह इजरायली सैनिक और तीन नागरिक मारे गए हैं।