Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुर्किए में क्या हो रहा है? राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ आवाज उठाने मेयर Ekrem Imamoglu गिरफ्तार; आखिर क्या है मामला

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 19 Mar 2025 04:42 PM (IST)

    Ekrem Imamoglu इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को गिरफ्तार किया गया है। वह राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्हें कथित भ्रष्टाचार और आतंकी संबंधों की जांच के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियोजकों ने लगभग 100 अन्य लोगों के लिए वारंट जारी किए हैं। गिरफ्तारी के बाद एक्रेम इमामोग्लू के घर की तलाशी ली गई। एक दिन पहले एक विश्वविद्यालय ने उनके डिप्लोमा को अमान्य कर दिया था।

    Hero Image
    इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को गिरफ्तार किया गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एपी, इंस्ताबुल। तुर्किये पुलिस ने बुधवार को इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को गिरफ्तार किया है। वह राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्हें कथित भ्रष्टाचार और आतंकी संबंधों की जांच के तहत गिरफ्तार किया गया है। अभियोजकों ने लगभग 100 अन्य लोगों के लिए वारंट जारी किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए इस्तांबुल के आसपास कई सड़कों को बंद कर दिया और चार दिनों के लिए शहर में प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। गिरफ्तारी के बाद एक्रेम इमामोग्लू के घर की तलाशी ली गई।

    राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए विश्वविद्यालय की डिग्री जरूरी

    एक दिन पहले एक विश्वविद्यालय ने उनके डिप्लोमा को अमान्य कर दिया था, जिससे लोकप्रिय विपक्षी नेता प्रभावी रूप से अगले राष्ट्रपति पद की दौड़ में भाग लेने के लिए अयोग्य हो गए। तुर्किये कानून के तहत चुनाव लड़ने के लिए विश्वविद्यालय की डिग्री होना अनिवार्य है।

    देश में एंटी इंकबेंसी झेल रहे राष्ट्रपति एर्दोगन

    बता दें कि राष्ट्रपति एर्दोगन देश में एंटी इंकबेंसी झेल रहे हैं। तुर्रकिए की अर्थव्यवस्था एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है। साल 2023 में तुर्किए में महंगाई दर 85 फीसदी पहुंच गया था। हालांकि, साल 2025 में महंगाई दर नीचे गिरकर 39 फीसदी पहुंच गई। वहां की विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ने एर्दोगन सरकार को लगातार घेरने में जुटी है।

    बता दें कि तुर्किए में राष्ट्रपति चुनाव 2028 में होना है, लेकिन देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की वजह से चुनाव जल्दी भी कराए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, अब अमेरिकी सेना में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर्स; जज ने बताई वजह