एयरपोर्ट पर उतरते ही बेली डांसर गिरफ्तार, अधिकारी बोले- 'ये अश्लीलता फैला रही है...'
इटली की बेली डांसर सोहिला तारेक हसन हग्गग जो लिंडा मार्टिनो के नाम से फेमस हैं को मिस्र में अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर कामुकता भरी हरकतों और उत्तेजक डांस से अनैतिकता भड़काने का आरोप है। काहिरा के अभियोजकों के अनुसार उन्हें काहिरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की एक बेली डांसर को अश्लीलता फैलाने के आरोप में मिस्र में गिरफ्तार किया गया है। डांसर का नाम सोहिला तारेक हसन हग्गग है, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह लिंडा मार्टिनो के नाम से फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उसके 22 लाख फॉलोअर हैं। मार्टिनो का जन्म मिस्र में ही हुआ था, लेकिन उनके पास इटली की भी नागरिकता है।
आरोप है कि मार्टिनो ने कम कपड़े पहन कर अपने शरीर के अंगों का प्रदर्शन किया और अपने डांस वीडियो में कामुक तकनीकों का इस्तेमाल किया। उन्हें 22 जून को काहिरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।
उत्तेजक डांस करने का आरोप
गिरफ्तारी के पास उनके पास काफी ज्यादा कैश बरामद किया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, काहिरा के अभियोजकों ने बेली डांसर पर कामुकता भरी हरकतों और उत्तेजक डांस के माध्यम से अनैतिकता भड़काने का आरोप लगाया है।
मार्टिनो ने इटली के व्यक्ति से शादी की थी। लेकिन वह बाद में उससे अलग हो गईं। मार्टिनो के पास दोहरी नागरिकता है, लेकिन मिस्र में एक सक्सेसफुल प्रोफेशन होने के कारण वह वापस लौट आईं। काहिरा स्थित इटली के दूतावास ने उनके रिहाई की मांग की है और उनसे मिलने की अनुमति मांगी है।
मिस्र में लागू हुए हैं नए नियम
- माना जा रहा है कि मार्टिनो अभी दो हफ्ते तक जेल में रह सकती हैं। मिस्र ने हाल ही में नैतिक रूप से संदिग्ध माने जाने वाले कृत्यों के बारे में कड़े नियम लागू किए हैं। इसके पहले 5 अन्य बेली डांसरों को भी नैतिकता संबंधी आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
- नए नियमों के तहत, इंटरनेट पर कानून का उल्लंघन करने पर कम से कम दो साल की जेल और 300,000 मिस्र पाउंड तक का जुर्माना हो सकता है। मानवाधिकार संगठनों ने ऐसे मामलों की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ का अय्याश प्रोफेसर शजरूदीन... छात्रा में भेजता रात में अश्लील मैसेज, शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाता था बहाना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।