विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, सेना ने आसमान से बरसाए बम; हूती ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइल दागी

Published: Mon, 24 Mar 2025 03:18 AM (IST)Updated: Mon, 24 Mar 2025 06:09 AM (IST)

अमेरिकी सेना ने रविवार को एक बार फिर हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले यमन पर हवाई हमले किए। अमेरिकी विमानों ...और पढ़ें

लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत पहले से तैनात (फोटो: रॉयटर्स)
लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत पहले से तैनात (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. सहर और किताफ शहरों पर भी बमबारी
  2. अमेरिकी सेना ने आसमान से बरसाए बम
  3. मारिब प्रांत के मजार शहर पर भी हमले

एएनआई, दोहा। गाजा, लेबनान और सीरिया में फिर शुरू हुए इजरायली हमलों के बाद अमेरिका अपना दूसरा विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन को पश्चिम एशिया भेज रहा है।

जबकि यमन के नजदीक लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन अपने विध्वंसकों के साथ पहले से तैनात है। इस बीच अमेरिकी सेना ने रविवार को एक बार फिर हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले यमन पर हवाई हमले किए।

होदेदा हवाई अड्डे को बनाया निशाना

इस बार होदेदा शहर के हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया और वहां पर कुछ देर के अंतर पर तीन बार हमले किए गए। अमेरिकी विमानों ने सहर और किताफ शहरों पर भी बमबारी की। इसी प्रकार से मारिब प्रांत के मजार शहर पर भी हमले हुए।

सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन चैनल अल अरेबिया और अल हादत ने बताया है कि अमेरिकी हमले में हूती की नौसेना का कमांडर मंसूर अल-सादी मारा गया है। अमेरिका ने कहा है कि हमलों में हूती के अड्डों को निशाना बनाया गया है।

हाउती का इजरायल पर मिसाइल हमला

  • रविवार को ही हूती विद्रोहियों ने यमन से इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइल हमला किया। हूती ने बताया है कि तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइल से हुए नुकसान का पता नहीं चला है।
  • लेकिन उसके चलते इजरायल का हवाई यातायात आधा घंटे से ज्यादा ठप रहा। जबकि इजरायल ने कहा है कि उसने यमन की ओर से आई मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं यमन के हूती, क्यों अमेरिका बना रहा है निशाना? लाल सागर में एक गलती पड़ रही भारी