कैफे में युवती को देखकर फिसला दिल, चोरी-छिपे उसके घर में घुसा शख्स और फिर...
टोक्यो में एक व्यक्ति कैफे में काम करने वाली युवती को देखकर अपना दिल दे बैठा। उसने कैफे के दस्तावेज खंगालकर उसके घर का एड्रेस हासिल कर लिया और उसके घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घुस गया। शख्स ने लड़की के घर से उसका अंडरवियर चुरा लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बस जानना चाहता था कि युवती किस तरह का अंडरवियर पहनती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक व्यक्ति कैफे में काम करने वाली एक महिला को देखकर इतना मोहित हो गया कि उसके घर का एड्रेस निकाल लिया।
वह आए दिन उसके घर के आस-पास मंडरा रहा था। एक दिन मौका पाकर वह उसके घर में घुस गया। उसने महिला के घर से ऐसी चीज चुरा ली, जिसके बारे में सुनकर पुलिस भी चौंक गई। मामला जापान की राजधानी टोक्यो का है।
डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसा
टोक्यो के अदाची वार्ड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला शख्स रिओटा मियाहारा एक दिन किसी कैफे में गया था। यहां उसने कैफे में काम करने वाली एक कर्मचारी को देखा और उस पर फिदा हो गया। इसके बाद शख्स उस पर नजर रखने लगा।
कथित तौर पर उसने कैफे के ऑफिस को तोड़कर दस्तावेजों को खंगाला और युवती का एड्रेस हासिल किया। इसके बाद उसने चाबी पर लिखा नंबर देखकर डुप्लीकेट चाबी बनवा ली। वह मौका पाकर उसके घर में घुस गया।
अंडरवियर चुराने की बताई वजह
- पुलिस के मुताबिक आरोपी 31 दिसंबर 2024 को युवती के घर में घुस गया और उसका अंडवियर समेत कुछ दूसरे सामान चुरा लिए। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कई महिलाओं के घर की डुप्लीकेट चाबी मिली है।
- पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि वह कुछ चुराने के इरादे से युवती के घर में दाखिल नहीं हुआ है। उसने कहा कि उसे बस ये जानना था कि वह किस तरह का अंडरवियर पहनती है। पुलिस को शक है कि आरोपी अन्य महिलाओं के घर में भी ऐसे ही घुसा होगा। हालांकि उसने इससे इंकार किया है।
साफ-सुथरा घर देखकर बार-बार आया
जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी करीब 10 बार युवती के घर में घुस चुका था। आरोपी ने इसे कबूल करते हुए कहा है कि युवती का घर बेहद साफ-सुथरा था और उसमें पर्याप्त धूप आती थी। इस कारण वह बार-बार वहां जाता था।
पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को जब वह घर में घुसा था, तो उसने वहां करीब 2 घंटे तक बैठकर टीवी पर म्यूजिक प्रोग्राम देखा था। पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई मामलों में संदिग्ध है। उस पर एक कैफे में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।