विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडोनेशिया में 6.9 की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप से झटके, फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Fri, 18 Nov 2022 09:51 PM (IST)

इंडोनेशिया में शुक्रवार रात 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप के झटकों ने पूरे देश को हिला दिया। हालांकि अभी ...और पढ़ें

6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से हिला इंडोनेशिया
6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से हिला इंडोनेशिया

जकार्ता, एपी: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शुक्रवार रात 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप के झटकों ने पूरे देश को हिला दिया। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि और नुकासन की जानकारी नहीं दी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र बेंगकुलु से 202 किलोमीटर (126 मील) दक्षिण-पश्चिम में 25 किलोमीटर (15 मील) की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के बाद 5.4 तीव्रता का एक आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए।

यह भी पढ़े: ऋषि सुनक ने कहा- भारत और ब्रिटेन FTA पर तेजी से कर रहे हैं काम, PM Modi के साथ हुई है इसकी समीक्षा

रिंग ऑफ फायर के कारण प्रभावित रहता है इलाका

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के बाद यूएसजीएस के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गंभीर आर्थिक नुकसान या किसी जनहानि की बहुत कम आशंका है। आपको बता दें, इंडोनेशिया 270 मिलियन से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह है। द्वीपसमूह के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस की जाते हैं। साथ ही प्रशांत बेसिन में मौजूद ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के कारण यह इलाका प्रभावित रहता है।

2004 की सुनामी से बुरी तरह प्रभावित हुआ था इंडोनेशिया

वहीं, अक्टूबर के महीने के दौरान, उत्तरी सुमात्रा प्रांत के शहर सिबोल्गा में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई, साथ ही 11 घायल लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। साथ ही एक दर्जन से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा था। फरवरी में भी, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हुए थे। साल 2004 के दौरान हिंद महासागर में आए भूकंप के बाद सूनामी ने करीब एक दर्जन देशों में करीब 2,30,000 लोगों की जान ले ली थी। ज्यादातर मारे गए लगो अधिकांश इंडोनेशिया से ही थे। 

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर फिर हमले की आशंका, हाई कोर्ट ने कहा- खतरे का संज्ञान ले सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।