Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 11:32 PM (IST)

    इंडोनेशिया में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि बताया कि इंडोनेशिया के पापुआ में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 46 किमी अंदर थी। इससे पहले शनिवार को इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

    Hero Image
    इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके। (फाइल फोटो)

    रायटर, पापुआ। इंडोनेशिया में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि बताया कि इंडोनेशिया के पापुआ में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 46 किमी अंदर थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को भी आया था भूकंप

    इससे पहले शनिवार को इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल 6.3 मापी गई थी।

    यह भी पढ़ेंः Indonesia Earthquake: क्या इंडोनेशिया में भूकंप से मंडरा रहा सुनामी का खतरा? 6.3 तीव्रता के झटके से हिली धरती

    इंडोनेशिया में क्यों आता है भूकंप?

    बता दें कि भौगोलिक स्थिति की वजह से इंडोनेशिया में भूकंप का खतरा बना रहता है और झटके महसूस होते रहते हैं। कई बार भूकंप के बाद सुनामी का खतरा उत्पन्न हो जात है।