Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादलों के बीच मिलेगा राजसी ठाठ, शंघाई में दुनिया का सबसे ऊंचा लग्जरी होटल

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 02:01 PM (IST)

    दुबई के बुर्ज खलीफा के बाद सबसे अधिक ऊंचा इमारत अब चीन में है। दरअसल यहां दुनिया के सबसे ऊंचे लग्जरी होटल का निर्माण किया गया है जिसके 120वें मंजिल पर रेस्टोरेंट की व्यवस्था है। यहां बादलों के बीच बैठने का आनंद मिलेगा।

    Hero Image
    बादलों के बीच मिलेगा राजसी ठाठ, शंघाई में दुनिया का सबसे ऊंचा लक्जरी होटल

    शंघाई, एएफपी। गगनचुंबी इमारतों की बात करते हैं तो अब चीन में बादलों को चूमने वाला एक लग्जरी  होटल बनाया गया है। यहां के शंघाई में दुनिया के सबसे ऊंचे लक्जरी होटल की शुरुआत की गई है। इसकी ऊंचाई 632 मीटर है। यह चीन के जियांग इंटरनेशनल होटल के अंतर्गत आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई के बुर्ज खलीफा के बाद सबसे अधिक ऊंचा इमारत अब चीन में है। दरअसल यहां दुनिया के सबसे ऊंचे लग्जरी होटल का निर्माण किया गया है जिसके 120वें मंजिल पर रेस्टोरेंट की व्यवस्था है। यहां बादलों के बीच बैठने का आनंद मिलेगा। इसमें लगे एलिवेटर की क्षमता भी काफी अधिक है। यह प्रति सेकेंड 18 मीटर की रफ्तार से चलती है। इस शंघाई टावर का एलिवेटर दुनिया का सबसे तेज एलिवेटर है। पिछले साल के अंत में इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का खिताब भी मिला था। इस तेज लिफ्ट का संचालन मित्सुबिशी टेक्निशियन कर रहे हैं जो इसका स्विच ऑन कर इसकी गति 42.8 मील प्रति घंटे (69 किमी प्रति घंटे) तक बढ़ा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मात्र 53 सेकेंड में ही यह 119 मंजिल का फासला तय कर लेगा।

    इस जे होटल के उद्घाटन पर छूट दी गई है जो एक रात के लिए 3,088 युआन है लेकिन इसकी कीमतें काफी अधिक है। यहां की एक रात 67,000 युआन की है जो इस शनिवार से लागू होंगी। यह होटल जिन जियांग इंटरनेशनल होटल का हिस्सा है। कोरोना महामारी के कारण होटल के शुरुआत में देरी हुई लेकिन अब यह गर्मजोशी के साथ अपने अतिथियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इसमें 24 घंटे आगंतुकों का स्वागत करने के लिए बटलर हाजिर हैं। यहां आने वाले लोग होटल के सात रेस्टोरेंट, बार, स्पा और 84वें मंजिल पर स्विमिंग पुल का आनंद ले सकते हैं।