चीन के प्रति घट रही युवाओं में लोकप्रियता, ताइवान में शादी कर घरेलू पंजीकरण त्याग रहे चीनी नागरिक
ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ताइवानी नागरिकों से शादी करने वाले लगभग 90 प्रतिशत चीनी जीवनसाथी अपना घरेलू पंजीकरण त्याग रहे हैं। मुख्यभूमि मामलों की परिषद के अनुसार ट्रैक किए गए 12156 चीनी जीवनसाथियों में से केवल 10 ने ही ताइवानी घरेलू पंजीकरण त्यागने का विकल्प चुना जो ताइवान की संप्रभुता के प्रति चीन की घटती लोकप्रियता को दर्शाता है।

एएनआई, ताइपे। युवा जोड़ों के बीच चीनी लोकप्रियता घटती जा रही है। ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इसमें कहा गया है कि ताइवानी नागरिकों से विवाहित लगभग 90 प्रतिशत चीनी जीवनसाथियों ने अपना घरेलू पंजीकरण त्याग दिया।
मुख्यभूमि मामलों की परिषद (एमएसी) के उप मंत्री लियांग वेन-ची ने कहा कि ट्रैक किए गए 12,156 चीनी जीवनसाथियों में से केवल 10 ने ही अपना ताइवानी घरेलू पंजीकरण त्यागने का विकल्प चुना। 0.0008 प्रतिशत का यह नगण्य आंकड़ा ताइपे की संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता के सामने चीन की घटती लोकप्रियता को दर्शाता है।
अप्रैल में जारी हुए थे दिशा-निर्देश
एमएसी के अप्रैल में जारी निर्देश में यह अनिवार्य किया गया था कि चीनी पति-पत्नी तीन महीने के भीतर अपना पंजीकरण रद करने का प्रमाण दें। ऐसा न करने पर ताइवानी घरेलू पंजीकरण और इसके परिणामस्वरूप नागरिकता खोने का जोखिम है।
दस लोगों के छोटे से समूह ने अपना ताइवानी पंजीकरण रद करने का फैसला चीन में संपत्ति विरासत में मिलने, सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने या ताइवानी जीवनसाथी की मृत्यु के बाद लिया।
यह भी पढ़ें- ताइवान की मशहूर मॉडल की 'इंजेक्शन' से मौत, 'लिपोसक्शन के गॉडफादर' ने किया था इलाज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।