Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताइवान की मशहूर मॉडल की 'इंजेक्शन' से मौत, 'लिपोसक्शन के गॉडफादर' ने किया था इलाज

    By Digital DeskEdited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sun, 22 Jun 2025 10:14 AM (IST)

    ताइवान से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मशहूर मॉडल को 'मिल्क इंजेक्शन' देने से उनकी मौत हो गई। मॉडल का नाम कै युक्सिन है, जिनकी तुलना ताइवान की मशहूर अभिनेत्रियों से होती थी। 18 दिन कोमा में रहने के बाद युक्सिन की सांसें थम गईं।

    Hero Image

    ताइवान की मॉडल कै युक्सिन की मौत। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की मशहूर मॉडल कै युक्सिन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 30 वर्षीय युक्सिन पिछले काफी समय से नींद न आने की बीमारी से पीड़ित थीं। ऐसे में उन्होंने जाने-माने डॉक्टर 'लिपोसक्शन के गॉडफादर' से इलाज करवाया। उन्हें "मिल्क इंजेक्शन" लगाया गया, जिससे युक्सिन की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युक्सिन के सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स हैं। वो काफी समय से अनिद्रा की बीमारी से ग्रसित थीं। पिछले महीने उनके एक दोस्त ने उन्हें ताइपेई के फेयरी क्लिनिक में इलाज करवाने की सलाह थी। यहां "मिल्क इंजेक्शन" लगाने के बाद ही युक्सिन की मौत हो गई।

    'लिपोसक्शन के गॉडफादर' ने दिया इंजेक्शन

    क्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर वू शाओहू को 'लिपोसक्शन के गॉडफादर' भी कहा जाता है। उन्होंने ही युक्सिन को इंजेक्शन लगाया था। इसके फौरन बाद वो कमरे से बाहर चले गए और एक हेल्पर को युक्सिन के पास छोड़ दिया।

    क्या है मिल्क इंजेक्शन?

    दरअसल मिल्क इंजेक्शन का असली नाम प्रोपोफोल है, जो एक एनेस्थेटिक इंजेक्शन है। इसका रंग बिल्कुल सफेद होता है, यही वजह है कि इसे मिल्क इंजेक्शन कहा जाता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, युक्सिन को इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद एनेस्थेटिक की बड़ी खुराक दे दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

    कैसे हुई युक्सिन की मौत?

    शरीर में एनेस्थिक की मात्रा अधिक होने के कारण युक्सिन को दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान जब हेल्पर ने डॉक्टर शाओहू को वीडियो कॉल लगाई, तो उन्होंने सीपीआर देने के लिए कहा और डॉक्टर फौरन युक्सिन के पास पहुंचे। युक्सिन की धड़कने थम चुकी थीं, उन्हें 18 दिन तक कोमा में रखा गया। युक्सिन की हालत में कोई सुधार न आने के बाद परिवार ने उन्हें वेंटिलेटर से हटाने की मांग की और 12 जून को युक्सिन की सांसें थम गईं।

    image

    ताइवान की मॉडल कै युक्सिन। फाइल फोटो

    डॉक्टर के खिलाफ होगी जांच

    ताइपेई के स्थानीय प्रशासन ने डॉक्टर वू के खिलाफ लापरवाही समेत इलाज में देखभाल के नियमों का उल्लंघन करना का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। ताइवान के एनेस्थेसियोलॉजिस्ट लाई जियानयोंग के अनुसार,

    इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। ऐसे मामले हर साल सामने आते हैं। कुछ डॉक्टरों के पास मैनेजमेंट ट्रेनिंग नहीं होती है, जो मरीजों की जान को खतरे में डाल देते हैं।

    फैंस ने की न्याय की मांग

    कै युक्सिन की मौत के बाद उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी युक्सिन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बता दें कि युक्सिन की तुलना अक्सर ताइवान की मशहूर अभिनेत्री लिन ची-लिंग से की जाती थी। फैंस ने युक्सिन की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- 'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजह

    comedy show banner
    comedy show banner