विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज महाशक्तियों की महाबैठक, पीएम मोदी की पुतिन से मीटिंग; PM के भाषण पर दुनिया की निगाहें

Published: Sun, 31 Aug 2025 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM (IST)

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की शुरुआत की जिसमें पीएम मोदी और व्लादिमीर ...और पढ़ें

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन चिनफिंग ने मोदी और पुतिन का किया स्वागत (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन चिनफिंग ने मोदी और पुतिन का किया स्वागत (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. चिनफिंग दंपती ने पीएम मोदी का पुतिन संग किया भव्य स्वागत
  2. चीनी राष्ट्रपति ने सम्मेलन की सफलता का जताया भरोसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार रात को एक भव्य भोज का आयोजन करके 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत की। इस भोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस मौके पर चिनफिंग की पत्नी पेंग लियुआन भी मौजूद थीं। ट्रंप टैरिफ और चीन के साथ संबंधों की नई इबारत के संदर्भ में सोमवार को पीएम मोदी के भाषण पर दुनिया की निगाहें होंगी। ये एससीओ शिखर सम्मेलन सबसे बड़ा बताया जा रहा है।

कितने लोग हैं आमंत्रित?

इस वर्ष संगठन की अध्यक्षता कर रहे चीन ने 20 विदेशी नेताओं और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। शिखर सम्मेलन की बैठक सोमवार को एक विशेष रूप से बनाए गए कन्वेंशन सेंटर में होगी, जहां 10 सदस्य देशों के नेता और अन्य आमंत्रित लोग भाषण देंगे।

भोज को संबोधित करते हुए शी चिनफिंग ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पक्षों के एकजुट प्रयासों से शिखर सम्मेलन पूरी तरह से सफल होगा और एससीओ निश्चित रूप से एक बड़ी भूमिका निभाएगा और अधिक प्रगति हासिल करेगा।

पीएम मोदी की चिनफिंग दंपती के साथ तस्वीर

यह सदस्य देशों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने, 'ग्लोबल साउथ' की ताकत को एकजुट करने और मानव सभ्यता की अधिक प्रगति के लिए एक बड़ा योगदान देगा। इस दौरान पीएम मोदी संग चिनफिंग दंपती ने खिंचवाई तस्वीर। रविवार दोपहर राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत समारोह में चीन के राष्ट्रपति की पत्नी पेंग लियुआन भी मौजूद थीं।

कई नेताओं के साथ खिंचवाई तस्वीर

चिनफिंग दंपती ने पीएम मोदी का समारोह में खास स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने दोनों से हाथ मिलाया और साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के अन्य नेताओं के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।

चीन की धरती से पाकिस्तान को संदेश... पीएम मोदी ने चिनफिंग के सामने उठाया ये मुद्दा, ड्रैगन ने कहा- 'हम तैयार'

(समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)