'ऑर्गन ट्रांसप्लांट और...' लीक हुई पुतिन-चिनफिंग की सीक्रेट बातचीत, कान लगाकर सुनते रहे किम
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक हॉट माइक पर हुई बातचीत रिकॉर्ड हो गई। बातचीत में ऑर्गन ट्रांसप्लांट और 150 साल तक जीवित रहने की संभावना पर चर्चा हुई। यह घटना तब हुई जब दोनों नेता बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर सैन्य परेड देखने गए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे तो एक हॉट माइक पर इन दोनों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड हो गई।
पुतिन और चिनफिंग के बीच ऑर्गन ट्रांसप्लांट और इस संभावना पर चर्चा की कि इंसान 150 साल तक जिंदा रह सकता है। यह पल तब आया जब पुतिन और शी, उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के साथ दो दर्जन से अधिक विदेशी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड देखने गए थे।
पुतिन ने चिनफिंग को दिया अमर होने का ज्ञान
जब पुतिन और शी तियानानमेन मंच की ओर बढ़े तो पुतिन के अनुवादक को चीनी भाषा में यह कहते सुना जा सकता था, "जैव प्रौद्योगिकी लगातार विकसित हो रही है।" अनुवादक ने एक अस्पष्ट अंश के बाद कहा, "मानव अंगों का लगातार प्रत्यारोपण किया जा सकता है। आप जितने लंबे समय तक जीवित रहेंगे, आप उतने ही युवा होते जाएंगे और यहां तक कि अमरता भी प्राप्त कर सकते हैं।"
चिनफिंग ने पुतिन से क्या कहा?
कैमरे के पीछे मौजूद शी को चीनी भाषा में जवाब देते हुए सुना जा सकता है, "कुछ लोगों का अनुमान है कि इस सदी में मनुष्य 150 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं।" किम मुस्कुरा रहे थे और पुतिन और शी की तरफ देख रहे थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि बातचीत का अनुवाद उनके लिए किया जा रहा था या नहीं। सीसीटीवी क्लिप में पुतिन को रूसी भाषा में स्पष्ट रूप से बोलते हुए नहीं सुना जा सकता।
Xi Jinping: In this century, people are expected to live up to 150 years.
Putin: Organs can be continuously transplanted; humans could become immortal.
Xi Jinping: That means in the future, long life will become normal. pic.twitter.com/lU1NFVIGEV
— Open Source Intel (@Osint613) September 3, 2025
रूसी सरकार ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। चीन के विदेश मंत्रालय और सीसीटीवी ने रॉयटर्स के टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। जैसे ही शी ने बोलना शुरू किया, वीडियो तियानमेन स्क्वायर के एक विजुअल पर चला गया और ऑडियो धीमा हो गया। इसके मात्र 30 सेकंड बाद, शी, पुतिन और किम कैमरे पर फिर से दिखाई दिए, जब वे परेड देखने के लिए मंच की ओर बढ़ रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।