विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: चीन में कोविड की स्थिति के चलते कारखानों में उत्पादन हुआ कम, रोजाना 9,000 लोगों की मौत

By Edited By: Amit Singh
Published: Sat, 31 Dec 2022 11:28 PM (IST)

चीन कोविड पीडि़तों की संख्या और उससे होने वाली मौतों की सूचनाएं सार्वजनिक नहीं कर रहा है। इससे नए वैरिएंट ...और पढ़ें

चीन में कोविड की स्थिति के चलते कारखानों में उत्पादन हुआ कम
चीन में कोविड की स्थिति के चलते कारखानों में उत्पादन हुआ कम

बीजिंग, रॉयटर्स। चीन में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की स्थिति से दुनिया की चिंता बढ़ गई है। चीन में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सारी रोक-टोक हटने के बाद अब नववर्ष और चांद्रिक नववर्ष के मौकों पर होने वाले आयोजनों से संक्रमण की स्थिति और गंभीर होने की आशंका पैदा हो गई है। चीन कोविड पीडि़तों की संख्या और उससे होने वाली मौतों की सूचनाएं सार्वजनिक नहीं कर रहा है। इससे नए वैरिएंट को लेकर खतरा बढ़ गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार फिर संक्रमण की ताजा स्थिति की सूचनाएं देने के लिए चीन से अनुरोध किया है। भारत, अमेरिका, जापान, इटली और स्पेन के बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने भी चीन से आने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट और उन्हें क्वारंटाइन करना शुरू कर दिया है। तीन साल तक कोरोना संक्रमण से रोक के उपायों को लागू किए रखने के बाद चीन सरकार ने दिसंबर में सारी रुकावटें हटाते हुए देश में गतिविधियां सामान्य कर दी हैं और कहा कि चीन अब कोरोना वायरस के साथ जीएगा। यह निर्णय उस समय लिया गया जब देश में कोरोना संक्रमण की गति तेज थी। रुकावटें हटते ही चीन में संक्रमण बेकाबू हो गया। एक तरफ संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, दूसरी तरफ चीन की चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मरीजों के इलाज के लिए सामान्य दवाएं और उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।

पूरी दुनिया को उपकरणों और दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति करने वाले चीन के कारखाने में उत्पादन कम हो जाने से यह किल्लत पैदा हुई है। कोरोना संक्रमण के बेकाबू हालात और उससे प्रभावित हो रहे माल के उत्पादन से 17 ट्रिलियन डालर (17 हजार अरब डालर) की अर्थव्यवस्था वाले चीन को बड़े नुकसान की आशंका पैदा हो गई है। जाहिर है इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच 8 जनवरी से ठंडे और जमे हुए खाद्य पदार्थों का परीक्षण बंद करेगा चीन

सूचनाओं को रोकने और जमीनी हालात को छिपाने के लिए चीन सरकार अब इंटरनेट मीडिया साइट वीबो और नेटेयाज न्यूज को सेंसर कर रही है। वहां पर लोगों की आपबीती बताने वाले वीडियो और जानकारियां रोकी जा रही हैं। दोनों ही साइटों ने इस बाबत पूछे जाने पर कोई उत्तर नहीं दिया है।

चीन में रोजाना 9,000 लोगों की मौत

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सूचनाओं का विश्लेषण करने वाली संस्था एयरफिनिटी के अनुसार चीन में कोविड से प्रतिदिन करीब 9,000 लोगों की मौत हो रही है। सरकार की ओर से करीब सभी रुकावटें हटाई जा चुकी हैं ऐसे में एक जनवरी को नववर्ष और 22 जनवरी को चांद्रिक नववर्ष के आयोजनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।

Covid-19: चीन में अभी और कहर बरपाएगा कोरोना! इस हफ्ते एक दिन में 3.7 करोड़ लोगों के पॉजिटिव होने की संभावना

दक्षिण चीन सागर में चीनी इंटरसेप्ट प्लेन से हो सकती थी अमेरिकी विमान की टक्कर: US Military