विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना वायरस कर रहा इंफ्लुएंजा जैसा व्यवहार, चीन में 75 हजार के पास पहुंची मरीजों की संख्या

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Thu, 20 Feb 2020 10:09 PM (IST)

वैज्ञानिकों ने अपने अध्‍ययन में पाया है कि कोरोना वायरस इंफ्लुएंजा जैसा व्यवहार कर रहा है... दूसरी ओर चीन में ...और पढ़ें

कोरोना वायरस कर रहा इंफ्लुएंजा जैसा व्यवहार, चीन में 75 हजार के पास पहुंची मरीजों की संख्या
कोरोना वायरस कर रहा इंफ्लुएंजा जैसा व्यवहार, चीन में 75 हजार के पास पहुंची मरीजों की संख्या

बीजिंग, एजेंसियां। वैज्ञानिकों ने अपने अध्‍ययन में पाया है कि कोरोना वायरस इंफ्लुएंजा जैसा व्यवहार कर रहा है। वहीं चीन में कोरोना वायरस पीडि़तों की संख्या बढ़कर 75 हजार के करीब पहुंच गई है। अब तक तकरीबन 2,100 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में हालांकि अब नए मामलों की दर में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन शोधकर्ताओं ने आगाह किया है कि दुनिया में अनुमान से ज्यादा तेजी से वायरस का प्रसार हो रहा है।

इंफ्लुएंजा जैसा व्यवहार

कोरोना वायरस पर किए गए एक अध्ययन की प्रारंभिक रिपोर्ट इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित की गई। इसमें वायरस का बर्ताव काफी हद तक इंफ्लुएंजा जैसा पाया गया है। वैज्ञानिकों को सबसे चौंकाने वाली बात यह पता चली है कि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस का लक्षण दिखने से पहले ही यह दूसरे में पहुंच सकता है। वायरस का यह व्‍यवहार बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

25 से ज्यादा देशों में फैला वायरस

मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला गत दिसंबर में सामने आया था। तब से यह वायरस वुहान से पूरे चीन समेत दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हुबेई में बुधवार को 349 नए मामलों की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा 25 जनवरी के बाद सबसे कम है। मंगलवार को 1693 मामले सामने आए थे।

दक्षिण कोरिया में पहली मौत, लोगों से घरों में रहने की अपील

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से पहली मौत होने की खबर है। इस खबर के कुछ घंटे बाद ही 25 लाख की आबादी वाले दक्षिण कोरिया के चौथे सबसे बड़े शहर डेगू के मेयर ने शहरवासियों से घरों में ही रहने की अपील की। डेगू में वायरस के 53 मामले सामने आए हैं। शहर के कई मॉल और शॉपिंग सेंटर खाली देखे गए।

ईरानी शहर में दो की मौत के बाद बंद किए गए स्कूल

ईरान की राजधानी तेहरान से 140 किमी दूर कोम शहर में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत के बाद गुरुवार को तीन नए मामले सामने आए। इसके चलते शहर के सभी स्कूलों, विश्वविद्यालयों और धार्मिक संस्थानों को बंद कर दिया गया।

क्रूज के दो यात्रियों की गई जान, एक और भारतीय संक्रमित

जापान के तट पर गत तीन फरवरी से खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज के दो बुजुर्ग यात्रियों की वायरस से मौत होने की खबर है। जबकि क्रूज पर सवार एक और भारतीय में वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आठ भारतीयों समेत क्रूज पर पीडि़तों की संख्या बढ़कर 621 हो गई है। क्रूज पर कुल 3,711 लोग सवार हैं। इनमें 132 भारतीयों समेत 1,100 चालक दल के सदस्य हैं। क्रूज पर छह भारतीय यात्री भी बताए जा रहे हैं। बुधवार को 500 से ज्यादा यात्रियों को क्रूज से निकलने की इजाजत दी गई थी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।