Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टॉयलेट में गेम खेलते थे कर्मचारी, कंपनी ने आपत्तिजनक फोटो खींचकर दीवार पर चिपका दी

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    चीन की एक कंपनी ने अपने ही कर्मचारियों की आपत्तिजनक फोटो खींची। इसके बाद इन फोटो को सार्वजनिक सजा के तौर पर प्रदर्शित भी किया। सोशल मीडिया पर आलोचनाओं से घिरने के बाद कंपनी ने फोटो हटा ली। मगर उसे अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं है। कंपनी की इस घटिया हरकत की वजह से दुनियाभर में कर्मचारियों की निजता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    Hero Image
    कंपनी के कदम की हो रही आलोचना। ( सांकेतिक फोटो )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टॉयलेट में अधिक समय तक बैठने वाले कर्मचारियों से एक चीनी कंपनी परेशान हो उठी। इसके बाद कंपनी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। कंपनी ने टॉयलेट में अधिक समय बिताने वाले कर्मचारियों की गुप्त तरीके से फोटो की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद इन फोटो को टॉयलेट की दीवारों पर चिपका दिया। कंपनी ने इसे कर्मचारियों को दंडित करने का अपना तरीका बताया। मगर दुनियाभर में उसके इस अपमानजनक कदम की निंदा हो रही है।

    कंपनी को अपनी हरकत पर पछतावा नहीं

    अपने ही कर्मचारियों को शर्मसार करने वाली चीन की इस कंपनी का नाम लिक्सुन डायनशेंग है। यह कंपनी शेन्जेन में स्थित है। लोगों का सवाल है कि एक कंपनी इस तरह कैसे अपने कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन कर सकती है। मगर कंपनी को अपने कारनामे पर कोई पछतावा नहीं है।

    सिगरेट पीने और गेम खेलने का लगाया आरोप

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर शौचालय में गेम खेलने और सिगरेट पीने का आरोप लगाया। अगर कोई कर्मचारी अधिक समय तक टॉयलेट में बैठा है तो कंपनी के कर्मचारी दरवाजा पीटते थे। जब कुछ कर्मचारियों ने इसे अनदेखा किया तो कंपनी ने गोपनीय तरीके से फोटो लेने का प्लान बनाया। लिक्सुन डायनशेंग के कर्मचारी सीढ़ियों पर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से शौचालय का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों की आपत्तिजनक फोटो खींची।

    कंपनी बोली- अंकुश लगाना जरूरी

    कंपनी ने बाद में कर्मचारियों की इन तस्वीरों को सार्वजनिक चेतावनी के तौर पर शौचालय की दीवारों पर चिपका दिया। कंपनी ने अपने इस कदम को उचित ठहराया। उसने कहा कि शौचालय में गेमिंग और धूम्रपान पर अंकुश लगाना जरूरी है। मगर सोशल मीडिया पर लोग कंपनी की इस हरकत पर भड़क उठे।

    आलोचना के बाद हटाई फोटो

    एक शख्स ने सवाल किया कि ये कर्मचारी हैं या गुलाम? सेल्यू लॉ फर्म के वकील झू जू का कहना है कि कंपनी का यह कदम कर्मचारी अधिकारों का उल्लंघन है। सोशल मीडिया पर भारी आलोचना के बाद आखिर कंपनी ने तस्वीरों को हटा लिया है। मगर इसकी वजह यह बताई है कि तस्वीरें अच्छी नहीं दिख रही थीं।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वार शुरू, एलन मस्क को 100 मिलियन डॉलर का झटका; दुकानों से अमेरिकी चीजें हटाने का एलान

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एक साल में 38 हजार करोड़ का हुआ फ्रॉड, धोखाधड़ी के मामलों में सबसे ऊपर मुंबई; इतने मामले आए सामने