Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में एक साल में 38 हजार करोड़ का हुआ फ्रॉड, धोखाधड़ी के मामलों में सबसे ऊपर मुंबई; इतने मामले आए सामने

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 03:15 AM (IST)

    महाराष्ट्र में एक साल में 2.19 लाख धोखाधड़ी के मामले में केवल एक साल में सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले मुंबई से सामने आए हैं। महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में कुल एक साल में 12404.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साल 2024 में मुंबई में धोखाधड़ी के सबसे अधिक 51873 मामले दर्ज किए गए। एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में एक साल में 2.19 लाख धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई धोखाधड़ी के मामले में सबसे ऊपर आ गई है। महाराष्ट्र में केवल एक साल में 38,872.14 करोड़ रुपये की ठगी की गई। बता दें कि महाराष्ट्र में साल 2024 में वित्तीय धोखाधड़ी के 2,19,047 मामले दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले मुंबई से सामने आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में धोखाधड़ी के सबसे अधिक 51,873 मामले दर्ज किए गए। एक साल में अपराधियों ने पीड़ितों से कुल मिलाकर 12,404.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर पुणे रहा। जहां पर एक साल में 22,059 मामले दर्ज किए गए। ठगों ने 5,122.66 करोड़ रुपये का चूना लोगों को लगाया।

    इन जिलों में भी हुई धोखाधड़ी

    आंकड़ों से पता चलता है कि ठाणे जिले में एक साल में धोखाधड़ी के 35,388 केस सामने आए। केवल ठाणे शहर में 20,892 मामले दर्ज किए गए। ठीक ऐसे ही नवी मुंबई में 13,260 तथा ठाणे ग्रामीण में 1,236 मामले दर्ज किए गए। इन दोनों जिलों में ठगों ने कुल मिलाकर 8,583.61 करोड़ रुपये पीड़ितों से ठग लिए।

    वहीं, मीरा भायंदर और वसई विहार इलाकों में 11,754 मामले सामने आए हैं, जिसमें करीब 1,431.18 करोड़ रुपये का ठगों ने लोगों को चूना लगाया है। पिंपरी-चिंचवड़ में 16,115 मामले सामने आए। इसके अलावा नागपुर की बात करें तो यहां पर शहरी क्षेत्र में 11,875 और नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,620 मामले दर्ज किए गए। इसमें ठगों ने कुल 1,491.07 करोड़ रुपये की ठगी लोगों से की है।

    अन्य शहरों में भी हुई ठगी

    रिपोर्ट में पता चलता है कि नासिक जिले के शहरी क्षेत्र में 6,381 और ग्रामीण इलाके में कुल 2,788 मामले दर्ज किए गए। इन दोनों मामलों को मिलाकर 1,047.32 करोड़ रुपये पर ठगों ने हाथ साफ किया। बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में 543.61 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,090 मामले दर्ज किए गए, जबकि अमरावती जिले में 223.059 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,778 मामले दर्ज किए गए।

    ठीक ऐसे ही राज्य के सोलापुर जिले में इस प्रकार के कुल 3,457 मामले दर्ज किए गए, जिनमें पीड़ितों से 394.54 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी लोगों से की गई। अन्य जिलों की बात करें तो बुलढाणा में 1,531 मामले, चंद्रपुर में 1,792 और लातूर में 1,624 मामले दर्ज किए गए।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सभी सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य हुई मराठी भाषा, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें: शौचालय में सीक्रेट कैमरे से महिलाओं की बना रहा था वीडियो, रंगे हाथों पकड़ा गया शिक्षक; मोबाइल देख सभी के उड़ गए होश