विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युद्ध नहीं, नरसंहार करेगा चीन! एक साथ 100 ड्रोनों से हमला करने वाले Jiu Tian को लॉन्च करेगा ड्रैगन; US की क्यों बढ़ी टेंशन?

Published: Thu, 22 May 2025 09:36 PM (GMT+05:30)

Jiu Tian चीन जल्द ही अपना नया एडवांस्ड ड्रोन मदरशिप जियु टियान (Jiu Tian) लॉन्च करने वाला है। यह ड्रोन ...और पढ़ें

चीन लॉन्च करने जा रहा नया एडवांस्ड ड्रोन 'मदरशिप' जियु टियान ड्रोन।(फाइल फोटो)
चीन लॉन्च करने जा रहा नया एडवांस्ड ड्रोन 'मदरशिप' जियु टियान ड्रोन।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. ड्रोन मदरशिप में 100 से ज्यादा छोटे ड्रोन को सेट किया जा सकता है।
  2. दुश्मन के रडार से बचते हुए मिसाइल को अटैक कर सकता है ड्रोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ाता जा रहा है। इसी कड़ी में ड्रैगन जल्द ही अपना नया एडवांस्ड ड्रोन 'मदरशिप' जियु टियान (Jiu Tian) लॉन्च करने वाला है। यह ड्रोन जून के अंत तक अपनी पहली मिशन फ्लाइट पर रवाना हो सकता है।

यह ड्रोन चीन की छठी पीढ़ी के लड़ाकू जेट और नौसैनिक विकास का हिस्सा है। जियु टियान का अर्थ है ऊंचा आकाश। इस ड्रोन को शांक्सी अनमैन्ड इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया जा रहा है।

अब बात कर लेते हैं इस ड्रोन की खासियत की।

इस ड्रोन की रेंज 7000 किलोमीटर है। यह 15000 मीटर ऊंचा उड़ने की काबिलियत रखता है। इसका टेक-ऑफ वजन 16000 किलोग्राम है। पेलोड क्षमता 6000 किलोग्राम है। पेलोड में 100 से ज्‍यादा छोटे ड्रोन, कामिकेज UAVs, क्रूज मिसाइलें और PL-12E जैसी मिसाइलें शामिल हो सकती हैं।

सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बड़े से ड्रोन में 100 से ज्यादा छोटे ड्रोन को सेट किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह ड्रोन दुश्मन के रडार से बचते हुए मिसाइल अटैक भी कर सकता है।

सीमा निगरानी भी कर सकता है ड्रोन

इसकी पहली उड़ान जून 2025 में होगी, जो ताइवान स्ट्रेट और दक्षिण चीन सागर जैसे क्षेत्रों में चीन की ताकत कई गुणा तक बढ़ जाएगी।

इस ड्रोन को न सिर्फ युद्ध के लिए बल्कि इमरजेंसी लॉजिस्टिक्स, सीमा निगरानी और आपदा राहत के लिए भी डिजाइन किया गया है। यह ड्रोन अमेरिका के THAAD, पैट्रियट PAC-3 और Aegis BMD के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद सेना ने भारतीय ड्रोन कंपनियों को दिया 4000 करोड़ का ऑर्डर, पढ़ें आखिर क्या है वजह