क्या है चीन का शेनझोउ-20 मिशन? जिससे 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा गया स्पेस स्टेशन
चीन ने अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 6 महीने के लिए स्पेस में भेजा है। यह तीनों अंतरिक्ष यात्री शेनझोउ-20 नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में गए हैं। यह मिशन चीन की छहमाही प्रक्रिया का हिस्सा है। चीन हर 6 महीने में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में भेजता है। गुरुवार को यह यान अंतरिक्ष में पहुंच चुका है।

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने गुरुवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा है। ये तीनों पिछले छह महीनों से अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात अपने सहयोगियों की जगह लेंगे। सरकारी टेलीविजन सीजीटीएन के अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी हैं। चीन के अंतरिक्ष यान शेनझोउ-20 से यह तीनों यात्री स्पेस में पहुंचेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेनझोउ-20 चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शाम 5:17 बजे (बीजिंग के समय अनुसार) अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने कबूली आतंकवाद फैलाने की बात, मंत्री ने कहा- 30 साल से कर रहे ये 'गंदा काम'
क्यों लॉन्च किया मिशन?
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को ले जा रहा अंतरिक्ष यान गुरुवार रात अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया। चीन हर छह महीने में तियानगोंग नामक अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन सदस्यीय चालक दल को भेजता है। नए चालक दल के सदस्यों के स्टेशन में प्रवेश करने के बाद अन्य तीन सदस्यों के 29 अप्रैल को पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है।
तियानगोंग स्पेस स्टेशन
चीन एकमात्र देश है, जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन है। चीन के इस अंतरिक्ष स्टेशन का नाम तियानगोंग है। वहीं, आइएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) कई देशों की संयुक्त परियोजना है। जिसमें रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और भारत समेत कई देश शामिल हैं।
🇨🇳CHINA SENDS 3 MEN TO SPACE
The 7th crewed mission to China's Tiangong space station was successfully launched.
Aboard Shenzhou 18, astronauts Ye Guangfu, Li Cong, and Li Guangsu embark on a 6-month mission filled with spacewalks and scientific experiments.
Tiangon is a… pic.twitter.com/fiINEVMDo9
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 25, 2024
चीन का बड़ा एलान
इस बीच चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भी बड़ी घोषणा की है। चीन ने फ्रांस, जर्मनी, जापान, पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका के वैज्ञानिकों को चंदमा से लाए गए नमूनों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। चंद्रमा के यह नमूने चांग ई-5 मिशन द्वारा एकत्र किए गए थे। बता दें कि 2020 में चीन ने चांग ई-5 मिशन के तहत चंद्रमा से लगभग 1,731 ग्राम सैंपल लिए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।