Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में तेजी, संसद ने PLA के चार जनरलों को किया निष्कासित

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    चीन की संसद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के चार शीर्ष जनरलों को निष्कासित कर दिया। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति ने इन जनरलों को डिप्टी के पद से बर्खास्त किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2012 में सत्ता संभालने के बाद से भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है जिसके तहत कई सैन्य अधिकारियों को दंडित किया गया है।

    Hero Image
    भ्रष्टाचार के आरोप में चार चीनी जनरल बर्खास्त (फाइल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की संसद ने शुक्रवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के चार शीर्ष जनरलों को सेना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निष्कासित कर दिया।

    नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति ने घोषणा की कि इन जनरलों को सदन के डिप्टी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

    भ्रष्टाचार के आरोप में चार चीनी जनरल बर्खास्त

    इन चार जनरलों में पीपुल्स आ‌र्म्ड पुलिस के कमांडर वांग चुनिंग, राकेट फोर्स के अनुशासनात्मक प्रमुख वांग झीबिन, केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के तहत लाजिस्टिक्स सपोर्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख झांग लिन और सीएमसी के जाइंट लाजिस्टिक्स सपोर्ट फोर्स के कमिसार गाओ डागुआंग शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2012 में सत्ता संभालने के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ने लगातार भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है, जिसमें कई जनरलों को हटाया, दंडित और निष्कासित किया गया है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- चीन के दबदबे पर बोले टाटा स्टील के एमडी: भारतीय उद्योग को सरकारी मदद की ज़रूरत, टैरिफ वार का भारतीय स्टील पर असर नहीं