विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China News: चीन में 'आगे बढ़ रही है जिंदगी', जीरो कोविड पॉलिसी से छुटकारा पाने के लिए नए चरण की घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 09 Jan 2023 11:25 AM (IST)

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म किया जा रहा है। इसके मद्देनजर कई फैसले लिए जा रहे हैं। चीन ...और पढ़ें

चीन का दावा कि वो कोरोना के खिलाफ मजबूत हो रहा है।
चीन का दावा कि वो कोरोना के खिलाफ मजबूत हो रहा है।

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने सोमवार को COVID-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकनया कदम उठाया है। बीजिंग की ओर से महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए सीमा नियंत्रण में ढील दे दी गई है जिसके बाद वित्तीय बाजारों में तो मजबूती आई है लेकिन इसकी वजह से वायरस 1.4 अरब आबादी पर फैलने लगा है।

पहले चीन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रविवार को कई चीजों पर पाबंदी थी लेकिन अब चीन ने रविवार को पूरी तरह से फिर से खोलना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा चीन की 'जीरो कोविड पॉलिसी' को खत्म करने के अंतिम चरणों में से एक है। आपको बता दें, पिछले महीने चीन की जनता 'जीरो कोविड पॉलिसी' का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर गई थी जिसके बाद सरकार को नीति वापस लेनी पड़ी थी। तीन साल से कोरोना के कारण चीन में कई चीजों पर प्रतिबंध रहा था जिसकी वजह से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हुआ और लोगों को बड़े पैमाने पर मानसिक पीड़ा हुई।

विदेशों में कोविड निगेटिव रिपोर्ट की मांग

क्वारंटाइन को खत्म करने के बीजिंग में विदेश यात्रा को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन ने अपने देश में कई तरह के ढील दिए हैं जिसको देखने के बाद कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट पेश करने की मांग कर रहे हैं, ताकि चीन पर जो प्रकोप आने वाला है उससे वो अपने देश को पूरी तरह से बचा सकें। दरअसल, चीन में तेजी से फैल रहे वायरस के कारण कई अस्पतालों में मरीजों और श्मशान घाटों पर मृतकों की लंबी लाइन लगी है।

कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने रविवार देर रात सरकार की वायरस के खिलाफ बनाई गई नीतियों की प्रशंसा करते हुए एक संपादकीय लिखा। इसमें कहा गया, "जीवन फिर से आगे बढ़ रहा है! आज वायरस कमजोर है, हम मजबूत हैं। 'संक्रमण को रोकने' से 'गंभीर बीमारी को रोकने' की ओर बढ़ गए हैं।"

चरम पर है कोरोना संक्रमण

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लिखा- चीन अपनी COVID प्रतिक्रिया के "नए चरण" में प्रवेश कर रहा है। इसके लिए देश ने वायरस की रोकथाम के अनुभव, महामारी के विकास और टीकाकरण के स्तर में वृद्धि का हवाला दिया। चीन के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों और राज्य के मीडिया ने बार-बार कहा है कि देश भर में COVID संक्रमण चरम पर है। वे इस बीमारी से उत्पन्न खतरे को कम कर रहे हैं।

मौतों के आंकड़ों पर WHO को यकीन नहीं

आधिकारिक तौर पर चीन ने 8 जनवरी तक COVID से संबंधित सिर्फ 5,272 मौतों की सूचना दी है। यह दुनियाभर में संक्रमण से होने वाली मौतों की तुलना में सबसे कम है। मगर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि चीन प्रकोप के पैमाने को कम करके बता रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल देश में दस लाख से अधिक लोग इस बीमारी से मर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Covid-19 In China: कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच चीन ने फिर खोली अपनी सीमा, क्या है ताजा हालात

China News: एक बार फिर खोली गई हांगकांग चीन सीमा, बॉर्डर पर दिखा लोगों का हुजूम